द फॉलोअप डेस्क
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विभिन्न पदों के पुनर्गठन के लिए चल रही चयन प्रक्रिया की अंतिम तिथि आज 30 अगस्त निर्धारित थी। इस प्रक्रिया के तहत अब तक लगभग 600 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इस बात की जानकारी देते हुए मीडिया विभाग के चेयरमैन सतीश पौल मुजनी ने बताया कि प्रदेश प्रभारी के. राजू और झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के बीच चर्चा उपरांत यह निर्णय लिया गया है कि चयन प्रक्रिया की अवधि को 7 दिनों के लिए और बढ़ाया जाए। अब इस प्रक्रिया की नई अंतिम तिथि 7 सितंबर 2025 निर्धारित की गई है।
इस चयन प्रक्रिया में कांग्रेस का कोई भी कार्यकर्ता वंचित न रह जाए, इसे सुनिश्चित करने के लिए झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने एक व्हाट्सएप नंबर 9059808833 जारी किया है। यह नंबर अगले 7 दिनों तक सक्रिय रहेगा। कांग्रेस कार्यकर्ता इस नंबर पर केवल “JAI CONGRESS” संदेश भेजकर आवेदन लिंक प्राप्त कर सकते हैं और बड़ी सरलता से अपना आवेदन कर सकेंगे।
.jpeg)