logo

सिमडेगा : वन प्रमंडल पदाधिकारी और सिविल सर्जन ने सांसद कालीचरण मुंडा से की मुलाकात

jhkasgcwe.jpg

द फॉलोअप डेस्क
खूंटी सांसद कालीचरण मुंडा अपने दो दिवसीय प्रवास पर सिमडेगा पहुंचे। इस दौरान सिमडेगा वन प्रमंडल पदाधिकारी शशांक शेखर ने उनसे मुलाकात की। बैठक में जिले में हाथियों के उत्पात और प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर चर्चा हुई। सांसद मुंडा ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि हाथी पीड़ित परिवारों को तत्काल लाभ उपलब्ध कराया जाए और प्रभावित इलाकों में नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए रेंजर समय-समय पर हाथी से बचाव की सामग्री ग्रामीणों तक पहुंचाएं।
इसके अलावा सिविल सर्जन ने भी सांसद से भेंट की। इस दौरान सांसद मुंडा ने जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने विशेष रूप से एम्बुलेंस की उपलब्धता और उनकी कार्य स्थिति पर विस्तृत रिपोर्ट प्राप्त की। साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं, चिकित्सकों एवं चिकित्सा कर्मियों की तैनाती तथा ग्रामीण क्षेत्रों में इलाज की सुविधा की भी समीक्षा की। सांसद मुंडा ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं आम जनता से सीधे जुड़ी होती हैं, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि एम्बुलेंस सेवा सुचारु रूप से संचालित हो और मरीजों को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।



 

Tags - Latest Jharkhand NewsSimdega news kalicharan munda kali Charan Munda News Simdega news updates latest Simdega news latest jharkhand News jharkhand news updates jharkhand News updates larest Jharkhand News