logo

द फॉलोअप की खबर का दिखा असर, घाघरा चपका पुल के समीप बने गड्ढे की मरम्मत शुरू

gumla_asar.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गुमला जिला के घाघरा प्रखंड अंतर्गत चपका पुल के समीप बने गड्ढे को लेकर आई लगातार शिकायतों द फॉलोअप में प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद आखिरकार प्रशासन हरकत में आया। गुरुवार को दिन में ही संबंधित विभाग द्वारा सड़क मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया। बता दें कि सड़क की जर्जर स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। साथ ही ग्रामीणों ने बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी भी दी थी। दबाव बढ़ने के बाद प्रशासन ने तत्परता दिखाई और मरम्मत कार्य प्रारंभ करवाया।
उक्त पुल के पास बने गड्ढे और जलजमाव के कारण बड़े वाहनों के साथ-साथ छोटी गाड़ियां और दोपहिया चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। खासकर कीचड़ के कारण बच्चों को स्कूल जाने में भी दिक्कत होती थी। अब मरम्मत कार्य शुरू हो जाने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और दुर्घटनाओं की आशंका भी कम होगी। फिलहाल सड़क मरम्मत के बाद आवागमन के लिए उपयुक्त हो गई है, जिससे ग्रामीणों ने संतोष व्यक्त किया है।


 

Tags - Latest jharkhand News jharkhand News Updates latest jharkhand News jharkhand news jharkhand newqs updates jharkhand News updates jharkhand News Jharkhand News updates jharkhand Updates latest jharkhand news