logo

अपनी ही जनता के खिलाफ षड्यंत्र कर रही है सरकार : सुदेश महतो 

SUDESH012.jpg

रांची/डुमरी

राज्य सरकार अपनी ही जनता के खिलाफ षड्यंत्र कर रही है। राज्य में हेमंत सोरेन तो स्थपित हैं लेकिन हमारे युवा विस्थापित हो गए हैं। इनकी गलत नीतियों के चलते युवा सड़कों पर आंदोलन कर रहे या दो वक्त की रोटी के लिए दूसरे प्रदेश में मजदूरी करने को विवश है। सरकार को नए पदों और अवसरों का सृजन करना चाहिए था परंतु ये खाली पड़े पदों को भरने में भी विफल रही है जिसका खामियाजा यहां के युवाओं को भुगतना पड़ रहा है। बुधवार को ये बातें पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो ने डुमरी के के. वी. हाई स्कूल में आयोजित मिलन समारोह में कही। मौके पर समसजसेवी दुर्योधन महतो समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के कई कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने कहा कि राज्य और राज्यवासियों के हित से जुड़ी नीतियां बनाने के सरकार के सभी वादे धरे के धरे रह गए हैं।  हम सभी को मिलकर सरकार को सत्ता से विस्थापित करने का काम करना होगा। जनता को झांसा देने वाला झामुमो विकास की राजनीति नहीं कर सकता। सरकार आंदोलनकारियों को सम्मान भी नहीं दे पाई। झारखंड के लिए लड़ने-मरने वाले सभी आंदोलनकारियों को सम्मान और स्वाभिमान के साथ जीने का अधिकार है। सरकार के पास लगभग 30 लाख लोगों ने अबुआ आवास योजना के लिए आवेदन दिए लेकिन पहली किस्त दो लाख लोगों से भी कम को मिली। यह इनकी गरीबों के प्रति सोच को दर्शाता है।


हमारी तैयारी डुमरी के मान-सम्मान और स्वाभिमान को बचाने की
सुदेश महतो ने कहा कि हमारी तैयारी डुमरी के मान-सम्मान और स्वाभिमान को बचाने की है। डुमरी की जनता ने अपना विश्वास एक परिवार और पार्टी पर दिखाया लेकिन उन्होंने उनके विश्वास को तोड़ा है। डुमरी विकास से दूर रह गया है। आजसू का हर एक कार्यकर्ता डुमरी की स्थिति को बदलने का काम करेगा। मिलन समारोह में सदस्यता ग्रहण करने वाले दुर्योधन महतो का पार्टी में स्वागत करते हुए सुदेश महतो ने कहा कि दुर्योधन जी का आना एक राजनीतिक घटना। इनके अनुभव का लाभ पार्टी को अवश्य मिलेगा। इनके साथियों के आने से क्षेत्र में संगठन और अधिक मजबूत होगा। इन्हें डुमरी की जनता की सेवा करने का सशक्त मंच देगी आजसू पार्टी।  पार्टी में शामिल हुए दुर्योधन महतो ने कहा कि आजसू पार्टी ने झारखंड अलग राज्य आंदोलन में महती भूमिका निभाई है। इस आंदोलन को अपने मुकाम तक पहुँचाने में आजसू के साथियों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। राज्य के वर्तमान हालात को बदलने के लिए सुदेश महतो जैसे दूरदर्शी नेतृत्व की आवश्यकता है। पार्टी जो भी दायित्व देगी उसका पूरी निष्ठा से निवर्हन करूंगा। पार्टी के नीति और सिद्धांतों को जन जन तक पहुंचाना मेरा संकल्प। 
ये रहे उपस्थित
मिलन समारोह में आजसू पार्टी के वरीय उपाध्यक्ष तथा गिरिडीह से लोकसभा सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, महासचिव एवं गोमिया विधानसभा के विधायक लम्बोदर महतो, उपाध्यक्ष उमाकांत रजक, मुख्य प्रवक्ता डॉ देशरण भगत, महासचिव यशोदा देवी, संतोष महतो, सचिव संतोष महतो, नवीन महतो, गिरिडीह जिलाध्यक्ष गुड्ड यादव, बोकारो जिलाध्यक्ष सचिन महतो, बिगन महतो, फकरुद्दीन अंसारी, रिंकी देवी, प्रमुख गिरिडीह पूनम देवी इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। 

इन्होंने ली सदस्यता

जेएमएम के भेखलाल महतो, दशरथ मंडल, निरंजन महतो, मौलाना उसमान रजवी, मौलाना उसराउल अंसारी, गोविंद महतो, सराजूल अंसारी, अमित कुमार सिन्हा, नेमचंद महतो, शहदेव महतो, हाजी मुसलिम, तापुद्दीन (नेपाली), मो. साबिर आलम, मो. नौशाद आलम, हशमत अंसारी, शमशुद्दीन, मो. शमशुल, नफीम, मोहसिन, कमरूल, सफिउलाह, अबू कलाम, बाबू जान, उमर अली, नासिर, रियाज अहमद, अतीक, मो. मनिरुद्दीन, महबूब, प्रवेज, हाफिज, अकरम, जुनैद, जियाउल्ल्लाह, जुबैर, रईस, पृथ्वी राज, पंकज पटेल, प्रेम महतो, गजेंद्र महतो, रोहित चंद्र चौधरी, गोविंद मेहता, अमित सिन्हा, सुरेश्वर महतो, जगदीश कुमार महतो, दुलार चांद महतो, बिनोद बेसरा, मनोज महतो, इंद्र महतो, बबलू मिश्र, अरविंद मिश्रा, भुनेश्वर महतो, महेश मिश्रा, बालदेव महतो, बालेश्वर महतो, तेजो पंडित, राजेंद्र ठाकुर, विनय मिश्रा, अजय महतो, सुरेंद्र शर्मा, खूबली, दीपक महतो समेत कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।


 

Tags - Sudesh MahatoAJSUJharkhand News