logo

बजट सत्र : सरयू के सवाल पर सरकार बोली, आम्रपाली खदान से कोयला ढोने वाली ट्रकों में नहीं हो रही ओवरलोडिंग

saryu_roy_photo.jpg

द फॉलोअप डेस्क
आम्रपाली खदान से कोयला ढोने वाली ट्रकों में ओवरलोडिंग नहीं हो रही है। यह जांच में पाया गया है। ट्रकों का वजन भारत सरकार परिवहन मंत्रालय के मानक द्वारा निर्धारित किया गया है।  परिवहन विभाग का दायरा खदान से होते हुए साइडिंग के बाद रोड पर आने के बाद शुरू होता है। यह बातें परिवहन मंत्री चम्पई सोरेन ने कही। उन्होंने कहा कि आम्रपाली खदान में खनन विभाग निरीक्षण करते रहता है। परिवहन विभाग ओवरलोडिंग का चार्ज करता है। खान विभाग द्वारा कमिटी बनाया गया था। जिसमें परिवहन विभाग के नामित अधिकारी भी हैं। रोड पर कभी कभी चलान मिलाने का काम होता है। ओवरलोडिंग भी चेक होता है। खनन विभाग ही सरयू राय के सवाल का जवाब दे सकता है। 

मुझे खनन की जानकारी नहीं चाहिए

कितना खनन हो रहा है, मुझे यह नहीं जानना है। जेम्स पोर्टल पर जो वजन होता है, उसमें ओवरलोडिंग है या नहीं, आप वह स्पष्ट करें। यह बातें सरयू राय ने कही। उन्होंने पूछा था कि इसका मानक क्या है।

क्यों नहीं रोका जा रहा है ओवरलोडिंग

सरयू राय ने पूछा था कि आम्रपाली खदान में शिवपुर रेल साइडिंग तक कोयला परिवहन में अनियमितता की जांच के लिए समिति बनी थी, लेकिन अबतक ओवरलोडिंग रोकने की कार्रवाई क्यों नहीं हुई? उन्होंने पूछा था कि ओवरलोडिंग के लिए जिम्मेवार व्यक्तियों पर क्या कार्रवाई हुई?

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT