logo

संताल समाज की बेटियां भी पैतृक संपत्ति की उत्तराधिकारी, कोई प्रथा इसे नहीं रोक सकती- हाईकोर्ट

संताल समाज की बेटियां भी पैतृक संपत्ति की उत्तराधिकारी, कोई प्रथा इसे नहीं रोक सकती- हाईकोर्ट

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

संताल समाज की बेटियां भी पैतृक संपति में बेटों के बराबर की उत्तराधिकारी हैं। झारखंड हाईकोर्ट ने सोमवार को कहा कि संताल आदिवासी समुदाय में बेटियों को पिता की संपति से वंचित करने वाली  किसी कथित पंरपरा को स्वीकार नहीं किया जा सकता। हाईकोर्ट ने कहा कि इसे पुरानी प्रथा बताकर स्वीकार नहीं किया जा सकता। कोर्ट ने कहा कि जो भी व्यक्ति अथवा पक्ष इस प्रथा का दावा करता है, उसे ठोस साक्ष्यों के साथ ये साबित करना होगा कि संबधित इलाके में उक्त प्रथा आज भी प्रचलित, निश्चित और बाध्यकारी है।

4 मार्च 2006 को महिला के हक में आया फैसला
दरअसल, सोमवार को हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस एमएस सोनक और जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ ने एक अपील पर सुनवाई करते हुए ये टिप्पणी की है। अदालत ने अपील ठुकराते हुए प्रथम अपीलीय अदालत का 4 मार्च 2006 के फैसले को बरकरार रखा। गौरतलब है कि इस फैसले से महिला वादी के उत्तराधिकारियों का विवादित संपति पर अधिकार कायम रहा। 

झारखंड हाईकोर्ट ने फैसला बरकरार रखा
गौरतलब है कि मामला जामताड़ा के कुंडहित थानाक्षेत्र अंतर्गत तुरका गांव का है। घटना वर्ष 1985 की है। गांव की एक महिला ने टाइटल सूट संख्या 45/1985 दायर कर अनुसूची-A और B में वर्णित जमीन पर अपना अधिकार, स्वामित्व और कब्जा घोषित करने की मांग की थी। महिला वादी का दावा था कि उसे, उसके पिता से संपत्ति उत्तराधिकार में मिली है। 5 अक्टूबर वर्ष 1996 को ट्रायल कोर्ट ने महिला के पक्ष में फैसला सुनाया। कहा कि महिला को संपत्ति के एक-तिहाई हिस्से का मालिक घोषित किया जाए। हालांकि, महिला फैसले से संतुष्ट नही थी और उसने प्रथम अपीलीय अदालत में  अपील किया।

4 मार्च 2006 को अपीलीय अदालत ने उसकी याचिका स्वीकार करते हुए उसे पूरी विवादित संपत्ति का अधिकार सौंपा। जवाब में मूल प्रतिवादी झारखंड हाईकोर्ट पहुंचा था। 

Tags - Jharkhand NewsJharkhand High CourtSantal Trible DaughterJharkhand Santal TribleLaw