logo

दुष्कर्म के प्रयास में असफल होने पर प्रेमी जोड़े की हुई थी हत्या, पुलिस ने किया मामले का खुलासा

01232.jpg

द फॉलोअप डेस्क
तुपुदाना ओपी क्षेत्र में हुए
पूजा कच्छप और विवेक तिग्गा के हत्याकांड का खुलासा हो गया है। दुष्कर्म के प्रयास में असफल रहने के कारण उनकी हत्या की गई थी। रांची पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए रवि मिंज, आयुष एक्का और दानियल तिग्गा को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से मृतक से लूटा हुआ केटीएम बाइक, एक लैपटॉप और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। बुधवार को सिटी एसपी शुभांशु जैन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी दी।

13 नवंबर 2021 को बेरमाद में हुई थी हत्या
13 नवंबर 2021 को तुपुदाना के बेरमाद में पूजा कच्छप और विवेक तिग्गा की धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिल रही थी कि तुपुदाना के ही लड़कों ने पूजा और विवेक की हत्या की है। तुपुदाना ओपी प्रभारी मीरा सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। टीम ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया। तीनों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है



आरोपियों ने घटना की पूरी जानकारी दी

गिरफ्तार आरोपियों के अनुसार घटना के वक्त रात में रवि मिंज, आयुष एक्का और दानियल तिग्गा के अलावा निरंजन बांडो शराब पी रहे थे। (निरंजन की हत्या हो चुकी है, वह पीएलएफआई का उग्रवादी भी था)। उसी समय कथित रूप से प्रेमी-प्रेमिका पूजा और विवेक मैदान में आए। दूसरी ओर बैठ ग। इसी बीच रवि और निरंजन लड़की के साथ दुष्कर्म की बात करने लगा। उनमें से एक ने कहा कि वो ऐसा नहीं करेगा। उसके बाद निरंजन,रवि दूसरी ओर बैठे विवेक और पूजा के पास गये एवं छेड़छाड़ करने लगे। इसका विवेक और पूजा ने विरोध किया। इस पर वे लोग उनके साथ मारपीट करने लगे। इसी बीच लड़की से दुष्कर्म का प्रयास किया गया। लेकिन वे सफल नहीं हुए। इसके बाद तीन आरोपियों ने विवेक और पूजा को मार-मार कर उसकी हत्या कर दी। फिर बाइक लेकर सभी फरार हो ग

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N