द फॉलोअप डेस्क
झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस और अधिक सशक्त होकर संगठन के लिए कार्य करें। जिला, प्रखंड, मंडल, पंचायत, बूथ एवं घर-घर पहुंचकर महिलाओं को पार्टी से जोड़ें। ये बातें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष गुंजन सिंह की अध्यक्षता में कांग्रेस भवन, रांची में आयोजित बैठक में कही। उन्होंने कहा कि झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस और अधिक सशक्त होकर संगठन के लिए कार्य करें। जिला, प्रखंड, मंडल, पंचायत, बूथ एवं घर-घर पहुंचकर महिलाओं को पार्टी से जोड़ें। पार्टी की नीतियों एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बताएं और उनको लाभान्वित भी करें। पार्टी में महिलाएं जितनी अधिक जुड़ेंगी कांग्रेस पार्टी उतना ही मजबूत बनेगी।

आने वाले चुनावों को देखते हुए कर लें तैयारी – बंधु तिर्की
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपस्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा कि झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन सिंह के नेतृत्व में महिला कांग्रेस काफी सशक्त हो रही है। आने वाले चुनावों को देखते हुए महिला कांग्रेस की हर पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपनी कमर कस लें और घर-घर पहुंचकर नई-नई महिलाओं को पार्टी से जोडें।

9 जिला अध्यक्षों को दी गई नियुक्ति पत्र
बैठक में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नेटा डिजूसा द्वारा 09 जिलाध्यक्षों की अनुमोदित सूची को जारी की गई। नवनियुक्त जिलाध्यक्षों (कोडरमा, पलामू, लोहरदगा, पूर्वी सिंहभूम, गिरिडीह, रांची महानगर, सरायकेला, जामताड़ा, गोड्डा ) को नियुक्ति पत्र देकर शुभकामनाएं दी गई। सभी को यह निर्देश दिया गया कि आप संगठन को मजबूत बनाते हुए महिला कांग्रेस कमेटी को अपनी कर्तव्यनिष्ठा से और अधिक बढ़ायेंगे।

अधिवक्ता, डॉक्टर, सामाजिक संगठन की महिलाओं को जोड़ें- गुंजन
झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गुंजन सिंह ने जिला पदाधिकारियों को स्वागत करते हुए कहा कि आप लोगों की सक्रियता से पार्टी मजबूती होगी। उन्होंने जिला अध्यक्षों को निर्देश दिया है कि अपने-अपने जिलों में अधिवक्ता, डॉक्टर, सामाजिक संगठन के व्यक्तियों, सोशल मीडिया के अच्छे जानकारों को चिन्हित कर महिला कांग्रेस से जोड़ेंगे। साथ ही जिला, प्रखंड, वार्ड, पंचायत कमिटी का गठन कर प्रदेश कांग्रेस को यथाशीघ्र समर्पित करेने का काम करेंगे। बैठक में पिंकी सिंह, पूजा कुमारी, पुनीता चौधरी निलम सहाय, अनीता सिन्हा, रेखा सांगा, सबिता राय, अमृता भगत,संगीता तिर्की, अनिता देवी, पर्वती सिंह, किरण देवी, सीमा सीता एक्का, बेबी भगत, आरती देवी, दुर्गा शर्मा, अजंता समद, प्रिय सिंह, इन्दुलेख भगत, सीमा परवीण, नेतू देवी, आरती देवी में सहित अन्य महिलाएं शामिल हुई।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N