logo

पाकुड़ में धूमधाम से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, अमन-चैन की मांगी दुआ

pakur_muhamadd.jpg

नंदलाल तुरी
पाकुड़ में शुक्रवार को धूमधाम से ईद ए मिलादुन्नबी का जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस-ए-मोहम्मदी के दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद मिलादुन्नबी की बधाई दी। बता दें कि आज ही के दिन मक्का में हजरत मोहम्मद साहब का जन्म हुआ था, जिसकी खुशी में सारे जहां में लोग जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के नाम से पर्व मनाते हैं।
जुलूस-ए-मोहम्मदी शहर के हरिणडांगा बाजार होते हुए रेल फाटक, मिशन चौक, कलिकापुर, बगानपाड़ा, नया टोला, मंसूरी मोहल्ला, मध्यपाड़ा, भगतपाड़ा, थाना पाड़ा, बड़ी अलीगंज आदि क्षेत्रों से हर्षोल्लास के साथ हजारों की संख्या में धार्मिक झंडों के साथ निकाली गई। इसके बाद जुलूस वापस ताजिया चौक में जमा हुई। सभी ने मिलकर अमन-चैन की सामूहिक दुआ की। इधर, सुरक्षा को लेकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दयानंद आज़ाद, नगर थाना प्रभारी बबलू कुमार के अलावा काफी संख्या में पुलिस के जवान मौजूद थे। सुरक्षा को लेकर शहर के विभिन्न स्थानों पर पुलिस एवं दंडाधिकारी को तैनात किया गया था। मौके पर हाजी तनवीर आलम, मोहम्मद खालिद, मोहम्मद मुस्तकीम आदि मौजूद थे।

 

Tags - Latest jharkhand News Jharkhanhd News Updates latest Jharkhand News Jharkhand News Updates latest pakur news pakur News updates latest Pakur news pakur News Updates Pakur News updates latest Pakur News