logo

सुषमा बड़ाइक फायरिंग मामला : 6 माह पहले रची गई थी हत्या की साजिश, हाईकोर्ट के बाहर हमला करने की थी प्लानिंग

police_7.jpg

रांची:
सुषमा बड़ाइक फायरिंग मामले (sushma badaik firing case) में पुलिस (Jharkhand Police) ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस की पूछताछ शूटरों ने उन्हें पूरी घटना की कहानी सुना दी। पुलिस ने बताया कि हम पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान (Hum Party's National Spokesperson Danish Rizwan) शातिर अपराधी है। उसमें सुषमा बड़ाईक की हत्या की साजिश 6 महीने पहले रची थी। अपने साले फरहान खान के साथ मिलकर उसने सारी प्लानिंग कर रखी थी। पुलिस ने यह भी बताया कि झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand Highcourt) के पास चाकू से सुषमा के गला रेत ने की प्लानिंग थी। लेकिन पुलिस की कड़ी निगरानी के कारण वो यह करने में कामयाब नहीं हो पाए।


कुरियर बॉय बनकर बनकर मारने की भी कोशिश
 पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी फरहान खान,मोहम्मद मुदस्सिर और फरार मोहम्मद छोटू नवंबर 2021 में ही रांची आए थे। चोरी की गाड़ी से उनलोगों ने सुषमा बड़ाइक की काफी दिनों तक रेकी की। इसी दौरान शूटरों ने लोअर बाजार थानाक्षेत्र के सुषमा के घर पर भी रेकी की थी। एक दिन रात के समय सुषमा पर हमला करने की तैयारी में थे। हत्या के लिए तीनों कुरियर बॉय बनकर सुषमा के घर पहुंचे थे। आस-पड़ोस के लोग हमले के दौरान बाहर ना निकल जाए। इसलिए तीनों ने सबके दरवाजे बाहर से बंद कर दिए थे। लेकिन उस रात सुषमा ने दरवाजा नहीं खोला इस वजह से उसकी जान बच गई
5 दिसंबर को तीनों शूटर फिर रांची पहुंचे
दो बार सुषमा पर हमले में विफल रहने के बाद तीनों शुटर वापस यूपी चले गए। 5 दिसंबर को तीनों शूटर एक बार फिर वापस रांची पहुंचे। लोअर बाजार स्थित एक होटल में ठहरे और प्रतिदिन सुषमा पर नजर रखने लगे। 8 दिनों तक नजर रखने के बाद आखिरकार 13 दिसंबर को हरमू चौक और सहजानंद चौक के बीच बॉडीगार्ड के साथ बाइक से कोर्ट जा रहे सुषमा को 3 गोली मारकर घायल कर दिया। इस वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों फरार हो गए थे।मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि हम पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान अपने साले फरहान ने मुदस्सीर और गुड्डू और से संपर्क कर उसके साथ पूरी प्लानिंग की थी. इसी के तहत तीनों शूटर रांची पहुंचे इसके एवज में दानिश ने फरहान को 80 हजार दिए थे। कहा था कि काम होने के बाद वह उसे और रख देगा।


सुषमा से दावे से गुस्साया दानिश
बता दें कि सुषमा बड़ाइक ने दावा किया था कि उसका पुत्र दानिश रिजवान का है। सुषमा ने झारखंड हाईकोर्ट में अर्जी देकर दानिश और अपने पुत्र का डीएनए कराने का आग्रह किया था। मामले की सुनवाई करने के बाद हाईकोर्ट ने उसे पटना हाईकोर्ट में ट्रांसफर कर दिया था। इसे लेकर दानिश सुषमा के बीच बहस भी हुई थी। इसी को लेकर आरोपी दानिश ने उसे मारने की प्लानिंग की।