द फॉलोअप डेस्क
निरसा अनुमंडल क्षेत्र के कालूबथान ओपी क्षेत्र में करीब एक महीने में दो हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस एक गुत्थी को पूरी तरह से सुलझा नहीं पा रही है कि दूसरी चुनौती फिर सामने आ खड़ी हो रही है। 17 फरवरी शुक्रवार को उरमा गांव के चहारदीवारी के अंदर 32 वर्षीय हुसैन इमाम अंसारी का शव खेत में बरामद हुआ था। एक दिन पूर्व उसकी पत्नी ने कालूबथान पुलिस से गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके दूसरे दिन उसके पति का शव खेतों में खून से लथपथ अवस्था में पाया गया। आशंका किसी धारदार हथियार से हत्या की जताई जा रही है। पत्नी ने 7 लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। वहीं, दो समुदाय के बीच माहौल बिगड़ता देख मामले में पूछताछ के लिए पुलिस 5-6 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में जल्द उद्भेदन कर लिया जाएगा।

30 जनवरी को भी पत्थर व्यवसायी की हुई थी हत्या
बीते 30 जनवरी की रात कालूबथान ओपी क्षेत्र के आंखद्वारा कृष्णा धाम मंदिर के समीप बलियापुर मोको निवासी पत्थर व्यवसायी अशोक गोप की हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने अशोक गोप के खदान में मुंशी का कार्य कर रहे सरोज सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जिसके पास से एक देशी कट्टा दो जिंदा कारतूस पुलिस ने बरामद किया है। साथ ही मुंशी ने आरोप स्वीकार किया है। पुलिस का मानना है कि हत्या में दो से तीन अन्य लोग शामिल है जिसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। बताया जा रहा है हत्या पत्थर खदान कारोबार को लेकर किया गया है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT