logo

गोड्‌डा से स्पेशल ट्रेन से जितने लोग बुला रही है भाजपा उतने तो शालीमार बाजार में जुटते हैं- सुप्रियो

1537.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची में हेमंत हटाओ, झारखंड बचाओ के नारों के साथ भाजपा का 11 अप्रैल को सचिवालय घेराव कार्यक्रम तय है। इसको लेकर गोड्‌डा से स्पेशल ट्रेन भी चलाई जा रही है। इसको लेकर झामुमो नेता सुप्रियो भट्टाचार्य ने प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए जमकर कटाक्ष किया है। सुप्रीयो ने चुटकी लेते हुए कहा कि बहुत दिनों तक भाजपा के द्वारा कई एजेंसियों से उछलकूद कराया गया। लेकिन नतीजा असफल रहा। तब कुछ लोगों की नींद टूटी। जो खबरें हैं उसके अनुसार 11 अप्रैल को यहां कुछ लोगों का जमावड़ा होना है। खबरों के अनुसार गोड्‌डा से स्पेशल ट्रेन आ रही है। जो सरकार के खिलाफ प्रदर्शन में भाग लेगी। खबर के अनुसार गोड्‌डा से ट्रेन चलेगी। दुमका, देवघर, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो और रांची जिला होते हुए हटिया पहुंचेगी। शायद 18 डब्बों का यह ट्रेन है। हमने रेलवे के उच्चाधिकारी से बात किया कि एक डब्बे में कितने लोगों की बैठने की व्यवस्था है। पता चला कि स्लीपर में 72 और सीटिंग कोच में 120 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। मतलब इस हिसाब से 2160 लोग ही आएंगे। अगर इस संख्या को दोगुना भी कर दी जाए तो 4330 लोग ही आ पाएंगे। इतनी संख्या में तो रांची के शालीमार बाजार में हाट वाले दिन जितने लोग रेवड़ी पटरी लगाते हैं। हॉट का जो जमावड़ा है उसके लिए गोड्‌डा के कई जिलों से लोगों को लाना पड़ रहा है। ये है भाजपा का हश्र। हॉट के जितने भीड़ जुटाने के लिए इतने जिलों से भीड़ बुलानी पड़े तो अब समझ लें कि क्या स्थिति है।


 

भाड़े के प्यादे से लड़ाई नहीं जीती जाती
स्पेशल ट्रेन को लेकर उन्होंने रेलवे अधिकारियों से सवाल पूछा है कि आगरा मंडल में रेलवे का परिचालन बाधित है। दूसरी ओर स्पेशल ट्रेन कैसे चलाई जा रही है। कितने पैसे का भुगतान हुआ। किसने किया। सुप्रियो ने कहा कि आपको जनता से जो बात कहनी है कहें उसमें कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन राज्य को उथल-पुथल करने की जो साजिश है उसमें कामयाब नहीं होने देंगे। 11 अप्रैल की क्यों चुना। भाड़े के प्यादे से लड़ाई नहीं लड़ी जाती। आदमी को समेटकर, पैसा देकर, भोजन देकर ट्रेन में सफर करवा कर आंदोलन होता है क्या? जो स्पेशल ट्रेन चलेगी वह हर स्टेशन पर रुकेगी। हर हॉल्ट पर रुकेगी इससे ट्रेन का परिचालन कितना प्रभावित होगा। 14 घंटे का सफर होगा। ऐसे में गोड्डा से रांची सेक्शन तक डिस्टर्ब होगा। रेलवे को अपनी जवाबदेही देनी चाहिए। उन्हें बताना चाहिए कि रूट के परिचालन में प्रॉब्लम होगी तो जिम्मेदार कौन है।

50 सालों के लिए है आशीर्वाद सुरक्षित
हेमंत सरकार के संबंध में सुप्रियो ने कहा कि पांच साल का जनादेश है। 50 साल के लिए आशीर्वाद सुरक्षित है। 2019 में अगर लागों के पास ऑप्शन रहता तो 25 साल के लिए एक साथ हेमंत सरकार को चुन देती। आखिर इतना पैसा भाजपा के पास आता कहां से है। जो एक ट्रेन बुक हो जाता है। जनता को पिस कर भाजपा उसका चंदन कर रही है। 11 के बाद अपनी जगहंसाई के लिए भाजपा खुद जिम्मेदार होगी। क्योंकि, झारखंड का एक-एक मूलवासी, आदिवासी, अल्पसंख्य, नौजवान, मजदूर और युवा सभी को किसी पर भरोसा एक व्यक्ति है तो वह है हेमंत सोरेन पर और झामुमो पर है।



बाबूलाल को क्यों नहीं बना पा रहे नेता
हेमलाल मुर्मू को वापस जेएमएम में जाने को लेकर भाजपा ने उन्हें हारा हुआ खिलाड़ी बताया। इस सवाल पर सुप्रियो ने कहा कि आपके पास हारे हुए खिलाड़ी के अलावा हैं कौन? देखिए! गुरुजी और तीर-कमान संथाल की आकांक्षा है। वैसे जीते हुए बाबूलाल को लेकर नेता क्यों नहीं बना पा रहे। क्यों नहीं उनको बोलते हैं कि राजधनवार से फिर से चुनाव जीतकर आ जाओ और विधायक दल का नेता बन जाओ। इस पर भी उनको हारने का डर है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT