logo

बजट सत्र में विपक्ष के हर सवाल का सत्ता पक्ष देगा करारा जवाब, रणनीति तय

994.jpg

द फॉलोअप डेस्क

बजट सत्र को लेकर सत्तारूढ़ महागठबंधन के नेताओं की बैठक रविवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में हुई। सत्ता पक्ष के मंत्री एवं विधायक दल की बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की। इसमें बजट पेश किए जाने की तैयारी के साथ विपक्षी दलों के सवालों और रणनीतियों का तोड़ निकालने पर भी विचार-विमर्श हुआ। सभी मंत्री और विधायकों ने कहा कि वे सदन में विपक्ष के हर सवाल का करारा जवाब देने को पूरी तरह तैयार हैं। बैठक में मंत्री बन्ना गुप्ता, सत्यानंद भोक्ता, हफीजुल हसन, बादल पत्रलेख, विधायक दीपिका सिंह पांडे, सीता सोरेन, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और यूपीए के कई नेता मौजूद थे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT