logo

60/40 नाय चलतो, 1932 की भयलो का नारा विधानसभा में गूंजा, बीजेपी ने वेल में जाकर किया विरोध

60/40 नाय चलतो, 1932 की भयलो का नारा विधानसभा में गूंजा, बीजेपी ने वेल में जाकर किया विरोध

द फॉलोअप डेस्क
होली के बाद विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है। सदन काफी हंगामेदार चल रहा है। आज की कार्यवाही में विधानसभा में 60/40 नाय चलतो, 1932 की भयलो का नारा गूंज रहा है। बीजेपी के विधायक वेल में जाकर विरोध कर रहे हैं और नारेबाज़ी कर रहे हैं। इसी बीच स्पीकर सदन को 12:30 बजे तक के लिए स्थागित कर दिया है। बता दें कि विपक्ष ने हंगामे के साथ दिन आगाज किया था। सत्र शुरू होने से पहले विपक्ष के विधायकों ने विधानसभा मुख्य द्वार पर जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी की थी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इस्तीफे की मांग की।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT