logo

रांची : झुलसाने वाली गर्मी से फिलहाल नहीं मिलेगी राहत, बादल छाएंगे लेकिन नहीं होगी बारिश

tapman5.jpg

रांची. 
राज्य का उत्तर-पूर्वी भाग इन दिनों लू की चपेट में है। सूरज की तपिश ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। उसम भरी गर्मी से लोग परेशान है। सुबह 9 बजे ही सूर्य जैसे जलने लगता है। रविवार को मेदिनीनगर में उच्चतम तापमान 42.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। गिरिडीह में अधिकतम तापमान सामान्य से 6.0 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। लू की स्थिति निचले स्तर पर दक्षिण और दक्षिण पश्चिमी दिशा से आ रही गर्म पछुआ हवा की वजह से बनी हुई है। बीते रविवार को ही दो महिला कि पुर्वी सिंहभूम में गर्मी के कारण अचानक ही मौत हो गयी थी। 


बारिश के कोई आसार नहीं
वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले पांच दिनों कुछ दिनों में झारखंड में अधिकतम तापमान में कुछ बड़े बदलाव नहीं होंगे। हालांकि, उन्होंने कहा कि झारखंड में उत्तर पश्चिमी क्षेत्रों में आने वाले दिनों में भी हीट वेब चलेगी। वहीं दक्षिण पूर्वी क्षेत्र में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है जिस कारण क्षेत्र में आंशिक बादल छाने की संभावना है लेकिन बारिश की नहीं। 


इस बार की गर्मी ने हर रिकॉर्ड तोड़ा
बता दें कि इस बार की गर्मी ने कई रिकॉर्ड को तोड़ा है। पिछले 121 साल की रिकॉर्ड को भी इस बार की गर्मी ने पार कर दिया। जिस तरह की गर्मी मार्च के महीने में महसूस की गई वह 1955 में महसूस की गई थी। इस बार की गर्मी ने शुरुआत से ही अपना असर दिखाना शुरू कर दिया था। मार्च में ही पारा 40 डिग्री के पास पहुंच जाता था।