logo

रांची : सीएम हेमंत सोरेन स्वयं आदिवासियों को बना रहें बेवकूफ- आशा लकड़ा

asha_lakra1.jpg

रांची:
BJP की राष्ट्रीय मंत्री डॉ.आशा लकड़ा  ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि सरकार स्थानीयता के नाम पर झारखंड के आदिवासी-मूलवासी को दिग्भ्रमित कर रही है। 1932 के खतियान आधारित स्थानीय नीति को राज्य सरकार स्वयं लागू कर सकती है। इसे 9वीं अनुसूची (9th Schedule) में शामिल के लिए केंद्र सरकार के पास भेजने की कोई आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) सिर्फ और सिर्फ राजनीतिक लाभ लेने के लिए 1932 के खतियान आधारित स्थानीय नीति का खेल कर रहे हैं।


9वीं अनुसूची शामिल करने की जरूरत नहीं
मेयर ने कहा कि भाजपा की सरकार में तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास ने वर्ष 1985 को आधार मानकर स्थानीय नीति का घोषणा किया था। लिहाजा राज्य के मुख्यमंत्री को यह भी बताना चाहिए कि 1932 के खतियान आधारित स्थानीय नीति को राज्य में लागू करने के लिए इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करने की क्या आवश्यकता है। उन्होंने यह भी कहा कि खुद को आदिवासियों का हितैषी बताने वाले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ही आदिवासियों के सबसे बड़े विरोधी हैं। 


यदि आदिवासियों है चिंता तो कानूनी प्रावधानों पर लागू करें नीति 
मुख्यमंत्री ने सदन में यह भी कहा कि 'आदिवासी बोका नहीं हैं'। जबकि हकीकत यह है कि मुख्यमंत्री स्वयं आदिवासियों को बेवकूफ बना रहे हैं। यदि उन्हें आदिवासियों की इतनी ही चिंता है तो कानूनी प्रावधानों के अनुसार 1932 का खतियान आधारित स्थानीय नीति राज्य में लागू करें। आदिवासियों को सिर्फ और सिर्फ वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करने के लिए स्थानीय नीति का झूठा दिलासा न दें।