logo

Bokaro : मजार के बगल में शव मिलने से मचा हड़कंप, तफ्तीश में जुटी पुलिस 

BOKI.jpg

बोकारोः 
बीएससीटी थाना क्षेत्र के कोऑपरेटिव कॉलोनी स्थित मजार के बगल से पुलिस को एक शव मिला है। मृतक की राजकुमार सिंह के तौर पर की गई है। पुलिस प्रथम दृष्टया इस हत्या से जोड़ कर देख रही है। मृतक के शरीर में कई चोट के निशान हैं। शव के पास मोबाइल पर्स भी है। 

 

झाड़ियों में मिला शव 
थाना प्रभारी दुलड़ चौड़े ने बताया कि स्थानीय लोगों ने सूचना दी थी कि झाड़ियों में एक व्यक्ति का शव है। पहले हमें लगा कि सड़का हादसा हुआ होगा लेकिन जब आकर देखा तो पाया कि युवक की हत्या की गई है।  परिजनों ने कुछ दिन पहले किसी से मारपीट होने की बात बताई है। 

 

बुधवार दोपहर से गायब था 
राजकुमार सिंह एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में काम करता था। वह बुधवार की दोपहर के बाद से ही गायब था। घरवालों ने फोन किया तो उसका मोबाइल बंद था। परिजनों राजकुमार के दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने फिलहाल शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।