कोडरमा:
कोडरमा के सतगावां प्रखंड के मीरगंज में पिछले 5 दिनों में तीन बच्चों की मौत (Three children died in 5 days) का मामला सामने आया है। सभी बच्चों की मौत बुखार के कारण बताई जा रही है। बच्चों की मौत के बाद गांव में दहशत का माहौल है। वहीं इस घटना से स्वास्थ्य विभाग (Health Department) में भी हड़कंप मच गया है। विभाग और प्रखंड प्रशासन ने प्रभावित गांव का दौरा किया और स्वास्थ्य संबंधित जानकारियां ली। जानकारी के अनुसार 4 नवंबर को दो बच्चे की मौत हुई थी। वहीं एक बच्चे की मौत मंगलवार को हुई थी। इस घटना के बाद से पूरे गांव में मातम का महौल है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

मुंह में झाग आया और बच्चे बेहोश गए हो
स्थानीय लोगों का कहना है कि बच्चों ने पहले उलटी की उसके बाद उन्हें बुखार आया। मुंह में झाग आया और बच्चे बेहोश हो गए। हमें लगा ठंड के कारण हो रहा है। फिर उनकी स्थिति बिगड़ने लगी तो उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

जायजा लेनी पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम
जांच करने पहुंची विभाग की टीम ने कहा कि हमें जानकारी मिली कि यहां बुखार के कारण बच्चों की मौत हो रही है। जिसके बाद हम यहां की मेडिकल और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे है। विभाग ने चमकी और डेंगू बुखार की पुष्टि नहीं की है। विभाग के अधिकारी ने बताया कि बुखार होने पर परिजनों ने बच्चों को झोलाछाप डॉक्टर के पास इलाज के लिए ले गए। जब बच्चे की स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो बच्चों को परिजनों ने इलाज के लिए गोविंदपुर और नवादा ले गए।जहां इलाज के दौरान उनकी की मौत हो गई।