logo

देवघर आ रही फ्लाइट में बम की सूचना होने पर हड़कंप, लखनऊ में कराई गई लैंडिंग

indigo4.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
दिल्ली से देवघर जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट में बम होने की सूचना मिलने के बाद विमान को लखनऊ डायवर्ट किया गया। लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। दरअसल किसी ने फोन पर जानकारी दी कि इंडिगो की फ्लाइट में बम है। यह खबर जैसे ही सामने आई वैसे ही फ्लाइट को देवघर से लखनऊ के लिए डायवर्ट कर दिया गया है। फोन कहां से आया यह पता किया जा रहा है। सुरक्षा बल को भी एक्टिव कर दिया गया है। जांच की तमाम प्रक्रिया पूरी की गई। 

यह भी पढ़ेः- ग्रील में अटका बच्चे का सिर, पूरे मेले में मची अफरा -तफरी


केवल अफवाह थी 
दरअसल इंडिगो की फ्लाइट 6E दिल्ली से देवघर जा रही थी। तब तक यह सूचना आ गई कि फ्लाइट में बम है। इंडिगो ने बताया है कि इस सूचना के बाद फ्लाइट को लखनऊ डायवर्ट किया गया। अधिकारियों के अनुसार, सभी आवश्यक सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है। विमान को टेकऑफ़ के लिए मंजूरी दी गई। इस मामले पर लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट ने कहा कि फ्लाइट दोपहर 12:20 बजे सुरक्षित उतरी और उसे आइसोलेशन बे  में ले जाया गया। जांच के बाद पता चला कि यह केवल एक अफवाह थी। फ्लाइट को आगे की जर्नी के लिए रवाना कर दिया गया है। यह पहली बार नहीं है ऐसा पहले भी कई बार हो चुका है जब किसी ने प्लेन में बम होने की झूठी सूचना फैलाई हो। इससे पहले भी गुजरात के जामनगर एयरपोर्ट पर गोवा जा रही फ्लाइट की 10 जनवरी को इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। बम होने की खबर के बाद ये इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। ये फ्लाइट मॉस्को से गोवा जा रही थी। फ्लाइट में कुल 236 यात्री थे,

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT