द फॉलोअप डेस्क
जैक 2023 की होने वाली परीक्षाओं में संशोधन होगा। 24 मार्च को होने वाली परीक्षा तिथि में बदलाव किया जाएगा। इस बात की जानकारी स्कूली शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो (Education Minister Jagannath Mahato) ने दी। संशोधित तिथि की तारीख की अबतक घोषणा नहीं हुई है। वहीं जैक के सचिव महीप कुमार सिंह (jac secretary Maheep Kumar Singh) ने भी इस बात की पुष्टि की है। दरअसल यह पूरा मामला राज्य सरकार के कैलेंडर में सरहुल की तारीख की गलत जानकारी दिये जाने के बाद हुई। शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकारी कैलेंडर में गलत तिथि छपने से यह गड़बड़ी हुई है।

सरहुल महापर्व की तारीख से हुई गड़बड़ी
बता दें कि झारखंड सरकार के कैलेंडर में इस साल सरहुल महापर्व की तारीख 23 अप्रैल छप गयी है। जब परीक्षा की तारीखों की घोषणा होने लगी तो इसी कैलेंडर को आधार बनाकर पूरा शेड्यूल निकाला गया। अब यह जानकारी आ रही है कि सरहुल महापर्व इस साल 24 मार्च को है। जैक के परीक्षा प्रोग्राम में 24 मार्च को मैट्रिक के गणित और इंटर की परीक्षा की तिथि घोषित है। अब इस तारीख को परीक्षा ना होकर अगली घोषित तारीख को परीक्षा होगा।