रांची :
झारखंड में नेतृत्व परिवर्तन नहीं होगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ही मुख्यमंत्री रहेंगे। यह बातें हेमंत सोरेन के भाई व दुमका विधायक बसंत सोरेन ने मीडिया से कही। उन्होंने नेतृत्व परिवर्तन की बात को सीरे से नकारते हुए राजनीतिक गलियारों व मीडिया, सोशल मीडिया में हो रही नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा में लगाम लगाने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि झारखंड में नेतृत्व परिवर्तन नहीं होने जा रहा है। उन्होंने ईडी की कार्रवाई पर कहा कि यह देखना भी काफी महत्वपूर्ण होगा कि ईडी सोरेन परिवार के पास कितनी संपत्ति होने का साक्ष्य देती है। बसंत ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को भी इस बात का इंतजार है।

हेमंत भी ईडी कार्यालय पहुंचे, सुरक्षाकर्मियों ने रोका
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जब ईडी कार्यालय पहुंचे तो एक सुखद तस्वीर देखने को मिली। जैसे ही ईडी कार्यालय के अंदर मुख्यमंत्री की गाड़ी गई। तभी दूसरी गाड़ी से उनके भाई बसंत सोरेन पहुंचे। अपनी गाड़ी से उतर कर लक्ष्मण की तरह इस विपदा की घड़ी में अंतिम समय तक बड़े भाई के साथ दिखे। बसंत जब ईडी कार्यालय के अंदर जाने लगे तो उसे रोका गया। इसके बाद वे मीडिया के सवालों से भागने की बजाय उनका जवाब देते रहे। हालांकि, वहां मौजूद लोगों ने यह भी कहा कि आखिर में भाई ही भाई का काम आता है। हालांकि, हेमंत सोरेन के साथ इस मुश्किल घड़ी में परिवार तो खड़ा ही है साथ ही पूरा यूपीए ही उनके साथ में खड़ा है।