logo

​​​​​​​बड़ी खबर : झारखंड में इस वर्ष होगी सामान्य बारिश, पूजा के बाद पाहन ने की भविष्यवाणी

0820.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के लोगों के लिए एक राहत भरी खबर है। इस साल पूरे राज्य में सामान्य बारिश होगी। दरअसल सरहुल पर आदिवासी धर्मगुरु जगलाल पाहन ने शुक्रवार को परंपरा के अनुसार सुबह में पूजा-अर्चना की। फिर मिट्टी के घड़े में रखे पानी का मुआयना किया। इसके बाद इस वर्ष मानसून की सामान्य बारिश की भविष्यवाणी की। बताते चलें कि सरहुल पर्व में तीन दिन का आयोजन होता हैपहले दिन जनजातीय समाज के लोग उपवास रखते हैं। इसके बाद सुबह जलाशयों में जाकर केकड़ा एवं मछली पकड़ते हैं। पूजा करने के बाद इसे रसोई में सुरक्षित रख दिया जाता है। मान्यता है कि फसल बोने के समय केकड़ा को गोबर पानी से धोया जाता है। जिसके बाद उसी गोबर पानी से फसलों के बीज को भीगा कर खेतों में डाला जाता है।

केकड़ा को क्यों पकड़ा जाता है… जानिए
केकड़ा पकड़ने के संबंध में जगलाल पहान का कहना है कि पूर्वजों की ऐसी मान्यता है कि केकड़ा के 8-10 पैरों की तरह फसल में भी ढेर सारी जड़े निकलेंगी, बालियां भी खूब होंगी। मतलब अच्छी फसल होगी। मान्यता के अनुसार पहले धरती पर पानी ही पानी था। केकड़े ने मिट्टी बनाई और धरती वर्तमान स्वरूप में आया। जगलाल पाहन का कहना है कि कितना भी अकाल पड़ जाएं, मगर जहां केकड़ा होगा वहां पानी होगा।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT