logo

Jharkhand : स्वामी विवेकानंद की जयंती पर राज्यपाल रमेश बैस ,CM सोरेन समेत इन नेताओं ने किया नमन

vivek1.jpg

रांची:
देशभर में आज स्वामी विवेकानंद (Swami Vivekananda) की जयंती मनाई जा रही है।  यह दिन राष्ट्रीय युवा दिवस के तौर पर मनाया जा रहा है।  कम उम्र में संन्यासी बनने वाले स्वामी विकेकानंद ने 19वीं शताबदी के अंत में विश्व मंच पर हिंदू धर्म को मजबूत पहचान दिलाई थी। आज लोग अपनी श्रद्धा सुमन विवेकानंद को अर्पित कर उन् याद कर रहे हैं। इसी कड़ी में झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ,मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत अन्य आला नेताओं ने उन्हें याद कर नमन कर रहे हैं।


युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत विवेकानंद के विचार
राज्यपाल रमेश बैस ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन किया है। साथ ही सभी प्रदेशवासियों को ''राष्ट्रीय युवा दिवस'' की बधाई और शुभकामनाएं दी है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि विश्व में भारतीय संस्कृति को स्थापित करने वाले और युवाओं के प्रेरणास्रोत विवेकानंद के महान विचार एवं आदर्श सभी देशवासियों का सदैव मार्गदर्शन करते रहेंगे।


विवेकानंद के दर्शन और विचार सदैव प्रासंगिक
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महान विचारक, दार्शनिक तथा युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके दर्शन और विचार सदैव प्रासंगिक रहेंगे। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर भी सभी को अनेक-अनेक शुभकामनाएं दी।


स्वामी जी के आदर्श और विचार युवाओं का मार्गदर्शन
BJP नेता बाबूलाल मारंडी ने ट्वीट कर लिखा कि राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर आज गिरिडीह के सरिया में स्वामी विवेकानंद चौक में स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा में माल्यार्पण किया। स्वामी जी के आदर्श और विचार आज भी करोड़ों युवाओं का मार्गदर्शन करती है। आज स्वामी जी की जयंती पर सादर नमन।


 

विवेकानंद की जयंती पर किया नमन

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघूवरदास ने ट्वीट कर लिखा है कि जीवन में ज्यादा रिश्ते होना जरूरी नहीं है। पर जो रिश्ते हैं उनमें जीवन होना जरूरी है। - स्वामी विवेकानंद जी। धर्म-आध्यात्म और मानवता के कल्याण में अपना जीवन समर्पित करनेवाले युगपुरुष, महायोगी स्वामी विवेकानंद जी जयंती पर उनको नमन। 


राष्ट्रीय युवा दिवस की शुभकामनाएं दी
गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने लिखा है कि हम सभी के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर उन्हें नमन व राष्ट्रीय युवा दिवस की शुभकामनाएं।

विवेकानंद जी की जयंती पर शत शत नमन

कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने ट्वीट कर लिखा है कि उठो, जागो, और तब तक चलो जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाये : स्वामी विवेकानंद. स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर शत शत नमन...