logo

झारखंड को लूटकर उन्होंने अपनी तिजोरी भर ली, सिर्फ BJP ही आदिवासियों की सच्ची हितैषी- पीएम

pm_modi5.jpg

द फॉलोअप डेस्क:

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आयुष्मान से इलाज में अस्पताल को पैसा पहुंच जाते है। किसान सम्मान निधि की राशि भी सीधा लाभुकों तक पहुंच जाती है। कोई बिचौलिया मलाई नहीं खाती। मनरेगा की मजदूरी सीधे बैंक खाते में आती है। गैस सिलेंडर की सब्सिडी भी सीधा खाते में आती है। बीजेपी आदिवासियों की हितैषी है। अलग झारखंड राज्य बनाया। आदिवासी कल्याण मंत्रालय बनाया। पिछड़ी जनजातियों के लिए भी बीजेपी ने उत्थान का प्रयास किया। जनजातीय विकास के लिए 23 हजार करोड़ रुपये की लागत वाली पीएम जनमन योजना शुरू किया। आवास सहित अन्य सुविधा दी जा रही है। रोजगार विकसित किया जा रहा है। 

पीएम ने झारखंड के इन जनजातीय समुदायों का किया जिक्र


प्रधानमंत्री ने कहा कि झारखंड की बैगा, बिरहोर, बिरजिया, कोरवा सहित अन्य जनजातियों की भलाई का काम किया जा रहा है। बिरसा मुंडा के नाम पर संग्रहालय बनाया है। जन्मदिवस को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया। आपका सपना ही मोदी का संकल्प है। देश में गरीबों की मुश्किल जितना कम हो। मैं उसका प्रयास करता हूं। गरीब से लोगों को बाहर निकालना है। पिछले 10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आये हैं। और भी लोग बाहर आएंगे। विकसित भारत के लिए विकसित झारखंड बनाना होगा।


प्रधानमंत्री ने 15 नवंबर 2023 को खूंटी में लॉन्च की थी योजना


पीएम जनमन योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 15 नवंबर 2023 को की गई थी। इस योजना का लाभ कमजोर जनजाति समूह के नागरिकों को प्रदान किया जाता हैं। अनेक नागरिकों तक इस योजना की जानकारी पहुंच चुकी है तो वहीं दूसरी तरफ अभी अनेक नागरिक इस योजना की जानकारी से वंचित है। पीएम जनमन योजना के लाभुकों को 15 जनवरी 2024 को पहली किस्त के रूप में 540 करोड़ रुपए भेजे गए थे। बिजली, सुरक्षित घर, पीने का साफ पानी, पोषण तथा बेहतर पहुंच, शिक्षा, टेलीफोन कनेक्टिविटी, पीवीटीजी क्षेत्र में सड़क और स्वास्थ्य सफाई आदि की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। सुविधायें मिलेंगी तो जनजातीय समूह के लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा। बेहतर शिक्षा मिलेगी तो सामाजिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव आयेगा। इस योजना के तहत जनजातीय समुदाय में राजनीतिक जागरूकता लाना भी उद्देश्य है।