logo

धनबाद : दुकान का एस्बेस्टस तोड़ चोरों ने उड़ाया 70 हजार रूपये का बर्तन 

bartan.jpg

निरसा (बंटी झा) : 
निरसा अनुमंडल के कुमारधुबी में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। यहां ताज एल्युमीनियम स्टोर (बर्तन) से नगद 9 हजार सहित लगभग 70 हजार रूपये के बर्तन की चोरी हुई है। स्टोर का छत तोड़कर घटना को अंजाम दिया। इस संबंध में पीड़ित दुकानदार भुक्तभोगी दुकानदार मोहम्मद मुजाहिद हुसैन ने ओपी में लिखित शिकायत दी है। इधर घटना की सूचना को लेकर ओपी प्रभारी ललन प्रसाद सिंह ने इंकार किया है। 

घटना छुपाने में जुटी है पुलिस
भुक्तभोगी हुसैन ने मीडिया को चोरी की घटना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सोमवार रात रोज की तरह में दुकान बंद कर घर गया। मंगलवार को बाजार बंद होने के कारण दुकान भी बंद था। बुधवार को जब मैंने दुकान खोला तो देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा है। गल्ले में रखा करीब नौ हजार रूपये गायब थे। छत का एडबेस्टस भी टूटा हुआ था। चोरी किए बर्तन में कांसा व पीतल के लोटा, थाली ग्लास व अन्य कीमती सामान शामिल है। इसके साथ ही पीड़ित दुकानदार भुक्तभोगी ने कहा कि मैंने थाने में चोरी की लिखित आवेदन भी दी है। इस मामले में उस वक्त पुलिस ने सक्रियता भी दिखाई है। एक दागी युवक को ओपी में लाकर पूछताछ भी की। लेकिन अब घटना को छुपाने में जुट गयी है। एफआईआर भी दर्ज नहीं की है। इतना ही नहीं घटनास्थल पर भी अब तक नहीं पहुंची है। जिससे दुकानदारों में डर के साथ पुलिसिया कार्रवाई से नाराजगी है। 


पुलिस ने कहा शिकायत का रिसिव नहीं हुई
वही कुमारधुबी ओपी द्वारा किसी भी शिकायत का रिसिव नहीं करने की बात कही गई है। इसलिए हर मामले में टालमटोल की जाती है। चोरी की घटना में भी भुक्तभोगी को रिसिविंग नहीं दिया गया। वहीं आसपास मौजूद लोगों का कहना है कि एक महिला भी पांच छह दिन से न्याय की गुहार लगाते थक गयी है। पति ने मारपीट कर दो बच्चों के साथ उसे भगा दिया है। उसने भी लिखित शिकायत दी है। दो बार ओपी का भी चक्कर लगा चुकी है। महिला ने बताया कि वह फिलहाल बड़ी बहन के पास रह रही है। दोनों बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। लेकिन पुलिस कुछ नहीं कर रही है।