logo

जमशेदपुर : करनडीह में हीरो सर्विस सेंटर को चोरों ने बनाया निशाना, ताला तोड़कर ले उड़े 55 हजार रुपये

CHOR3.jpg

द फॉलोअप डेस्क
जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र में चोरों ने बेखौफ अंदाज में एक सर्विस सेंटर को निशाना बनाते हुए ताला तोड़कर हजारों रुपये नकद चोरी कर लिए। इस पूरी वारदात की तस्वीरें सर्विस सेंटर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं। जानकारी के अनुसार, परसुडीह के करनडीह चौक स्थित हीरो कंपनी के सर्विस सेंटर में शनिवार देर रात चोरी की घटना हुई। चोरों ने मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और कैश काउंटर का लॉक तोड़ते हुए करीब 55 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। घटना के दौरान तीन संदिग्ध सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। हालांकि, सभी ने अपने चेहरे ढंक रखे थे, जिससे उनकी पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है।
सर्विस सेंटर के मैनेजर तपन पाल के अनुसार, 27 मार्च को काम खत्म होने के बाद सेंटर को बंद कर दिया गया था। 28 मार्च को रामनवमी विसर्जन जुलूस के कारण प्रतिष्ठान बंद रहा। रविवार सुबह करीब 8 बजे जब वे सेंटर खोलने पहुंचे, तो मेन गेट का ताला टूटा मिला। अंदर जांच करने पर कैश काउंटर का लॉक भी टूटा हुआ था और नकदी गायब थी। सूचना मिलने पर परसुडीह पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने में जुटी है।

 

Tags - service center robbery India cash theft service center Jamshedpur CCTV theft burglary in Jamshedpur masked thieves caught on camera shop breaking theft India 55 thousand cash theft India Jamshedpur police investigation theft during festival India