logo

बोकारो : शटर आगे से लगा रहा पीछे से पूरी ATM उड़ा ले गए चोर

तेंदुआ3.jpg

बोकारो:
झारखंड में अपराधियों के हौसले काफी बुलंद हो गए हैं। आज तक हमने यह सुनते आए है कि अपराधी गैस कटर से कैश बॉक्स को काटकर कैश उड़ा ले गए। लेकिन आज एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। बोकारो को पेटरवार मेन रोड स्थित बुंडू बाजार टांड़ से चोर HDFC बैंक के एटीएम (HDFC ATM) को ही उड़ा ले गए। मामला तब उजागर हुआ जब एटीएम में पैसा डालने के लिए बैंककर्मी वहां पहुंचे। जब उन्होंने शटर का ताला खोला तो देखकर हैरान रह गए। शटर के पीछे उन्हें एटीएम ही नहीं मिला। पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस इलाके की CCTV फुटेज खंगालने में लगी है।


शनिवार से खराब था एटीएम
मिली जानकारी के अनुसार चोरों ने एटीएम के शटर में लगा ताला तोड़कर पीछे से एटीएम मशीन उड़ाया है। उसके बाद उसमें बकायदा नया ताला भी लगा दिया। मामले की जानकारी तब हुई जब कैश वैनकर्मी पैसा डालने एटीएम पहुंचे। उन्होंने देखा कि शटर का ताला बदला हुआ है। जब उन्होंने ताला तोड़ा तो पीछे से एटीएम मशीन ही गायब थी। जिसके बाद तुरंत घटना की जानकारी बैंक को दी गई। कैश वैनकर्मी ने बताया कि शुक्रवार की शाम ही एटीएम में 25 लाख रुपये डाला गया था। जिसके बाद शनिवार को मशीन खराब होने की जानकारी मिली। खराब होने की वजह से एटीएम को बंद कर दिया गया था। तब से एटीएम बंद ही था। बुधवार को जब कैश डालने के लिए कैश वैन कर्मचारी ने एटीएम का शटर खोला तो मामला सामने आया।


 सुरक्षा के नाम पर एक केयरटेकर
बता दें कि स्थानीय लोगों ने बताया कि सुरक्षा के नाम पर यहां कोई सुविधा नहीं है। सिर्फ यहां एक केयरटेकर रहता है। शटर का ताला तोड़कर चोरों द्वारा मशीन को गायब कर लिया गया और उसपर किसी का ध्यान तक नहीं गया। बता दें कि एटीएम सर्विलांस से भी यह  एटीएम कनेक्ट नहीं था। जिस कारण इस बात की जानकारी बैंक को या उससे संबंधित लोगों को नहीं हुआ।