logo

हजारीबाग : युवक का मोबाइल छीन रहे थे चोर, विरोध करने पर पीट-पीटकर किया घायल; रिम्स में मौत के बाद NH जाम

hzb_bawal1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
कोर्रा थाना क्षेत्र के जबरा रोड स्थित मांछालो गांव में 6 जुलाई को प्रदीप प्रसाद नामक युवक का मोबाइल कुछ लोगों ने छीना था। विरोध करने पर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ऐसे में स्थानीय लोगों द्वारा उसे तत्काल शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, हजारीबाग ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए रांची स्थित रिम्स अस्पताल रेफर कर दिया। रिम्स में छह दिनों तक इलाज चलने के बाद सोमवार 13 जुलाई की देर रात प्रदीप प्रसाद की मौत हो गई।
मौत की खबर मिलते ही क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। मंगलवार 15 जुलाई की सुबह मृतक के परिजन और स्थानीय ग्रामीण शव को लेकर हजारीबाग-बगोदर मुख्य मार्ग (एनएच) पर पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए, पीड़ित परिवार को मुआवजा मिले और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए। प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन धरना अब भी जारी है।


 

Tags - latest jharkhand News jharkhand Updates latest Jharkhand news jharkhand updates latest Hazaribagh news hazaribagh news updates latest jharkhand News jharkhand News Updates latest Updates Jharlkhand