जामताड़ा
जामताड़ा में चोरों ने एकबार फिर एक मोबाईल शॉप को निशाना बनाया है। इसबार जिले के सुभाष चौक स्थित एक मोबाईल शॉप से लाखों के स्मार्टफोन उड़ा ले गए। अपराधियों ने सुरक्षा व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए 'मोबाइल सेवा' नामक दुकान का पीछे की दिवार काटकर करीब 15 लाख रुपये से अधिक के कीमती मोबाइल फोन पर हाथ साफ कर दिया। इस घटना के बाद से स्थानीय व्यापारियों में भारी आक्रोश और दहशत का माहौल है।

45 से अधिक महंगे और प्रीमियम स्मार्टफोन चोरी
चोरी की घटना के बाद पीड़ित दुकान मालिक आलोक जैन पिछले कई वर्षों से सुभाष चौक पर मोबाइल सेवा नामक का प्रतिष्ठान चला रहे हैं। हर दिन की तरह वे रविवार की रात को भी अपनी दुकान सुरक्षित बंद कर घर चले गए थे। सोमवार की सुबह जब उन्होंने दुकान खोली तो उनके होश उड़ गए।
दुकान के अंदर का सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था और काउंटर तथा रैक में रखे सारे कीमती फोन गायब थे। जब वे दुकान के पिछले हिस्से में गए तो देखा कि चोरों ने बड़ी चालाकी से दीवार काट रखी थी जहां से उन्होंने दुकान के भीतर प्रवेश किया था। 45 से अधिक कीमती मोबाइल गायब दुकानदार आलोक जैन ने बताया कि चोरों ने विभिन्न नामी कंपनियों के करीब 45 से अधिक महंगे और प्रीमियम स्मार्टफोन चुराए हैं। बाजार में इन चोरी हुए मोबाइलों की कुल कीमत लगभग 15 लाख रुपये से अधिक आंकी जा रही है।

साक्ष्य जुटाने में जुटी फॉरेंसिक टीम
स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने पुलिस की गश्त पर सवाल उठाए हैं। बता दें कि ठीक एक महीने पहले भी सुभाष चौक पर ही एक सोने की दुकान को निशाना बनाया गया था जहां से चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात उड़ा लिए थे। जांच में जुटी डॉग स्क्वायड और घटना की सूचना मिलते ही जामताड़ा थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की उच्चस्तरीय टीम और जांच के लिए विशेष विंग फॉरेंसिक टीम अपने स्तर से साक्ष्य जुटाने में लगी है। पुलिस का दावा है कि आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।