logo

गीता कोड़ा और अर्जुन मुंडा को जो वोट देंगे वो मेंरे खाते में जमा होंगे, चाईबासा में बोले पीएम मोदी

मपोग31.jpg

द फॉलोअप डेस्क, चाईबासा:

पीएम मोदी ने आज चाईबासा में सभा को संबोधित किया और इस दौरान कहा कि कांग्रेस जेएमएम की सरकार घुसपैठियों को जगह दे रहे हैं। हमारे बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं है। बंगाल में भी यही हुआ था। लोगों का जीवन सुरक्षित नहीं है। जेएमएम सरकार वोट पाने के लिए आंख मूंदकर पाप कर रही है। 13 मई को आपका वोट झारखंड की विकास और सुरक्षा की गारंटी बनने वाला है। कमल का बटन दबाकर मुझतक वोट पहुंचाना है। गीता कोड़ा को और अर्जुन मुंडा को दिया वोट मोदी को मजबूत करेगा। इनको दिया वोट मुझतक जाएगा। 


झारखंड को भ्रष्टाचार की आग में झोंकने वाले को सजा मिलनी चाहिए
पीएम ने कहा इनकी सरकार में आदिवासियों की सरेआम हत्या होती है। कांग्रेस भी आदिवासी विरोधी है। आदिवासी का विकास हमारी प्राथमिकता है। हमने जनजातीय मंत्रालय बनाया। एकलव्य विद्यालय का निर्माण यहां भी तेजी से हो रहा। पीएम ने कहा कि इस देश को लूटने के सिवाय कुछ नहीं किया है कांग्रेस ने। कांग्रेस और जेएमएम आपसे किस मुंह से वोट मांगने आते हैं। ये कितने बेशर्म है। दिल्ली में सरकार इनको लूटने के लिए बनानी है। ये आपकी भलाई नहीं करेंगे किसी की। पीएम ने कहा कि कांग्रेस और जेएमएम में लूट करने की रेस चल रही है। भ्रष्टाचार करने की रेस चल रही है। कांग्रेस सांसद के घर से 300 करोड़ से ज्यादा नगद बरामद हुए। 


जल, जंगल जमीन पर आदिवासी भाई-बहनों का अधिकार
देश के कोने-कोने में भगवान बिरसा मुंडा का जयगाण हो रहा है। देशभर में हम आदिवासी जानजातीय म्यूजियम बना रहे हैं। कांग्रेस को आदिवासी समाज का सम्मान पसंद नहीं है। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड की ही राज्यपाल थी। कांग्रेस ने आदिवासी राष्ट्रपति के बनने का भी विरोध किया था। झारखंड के जल, जंगल जमीन पर आदिवासी भाई-बहनों का अधिकार है। लेकिन जेएमएम और कांग्रेस इस अपनी जागीर समझते हैं। तभी तो लूट की खुली छूट चल रही है। 


झारखंड से दिल का रिश्ता है
पीएम ने अपने भाषण की शुरुआत में कहा कि अटल बिहारी बाजपेयी ने अलग झारखंड बनाया। कांग्रेस ने विरोध किया था।  आप आशीर्वाद देने आए हैं। आपका ये प्यार ये आशीर्वाद यही मोदी की ताकत है। भाजपा का झारखंड से दिल का रिश्त है। यहां की भावनाओं को भाजपा समझता है। 

Tags - PM MODI MODI JI MODI NEWS CHAIBASA MODI JHARKHAND MODI MODI IN JHARKHAND