logo

सिल्ली : तीन दिवसीय गूंज महोत्सव का शुभारंभ आज, राज्यपाल रमेश बैस करेंगे उद्घाटन

silli.jpg

सिल्ली:
सिल्ली में तीन दिवसीय गूंज महोत्सव (Three Day Goonj Festival) का आयोजन रविवार यानि आज से शुरू होने जा रहा है। इस महोत्सव का उद्घाटन झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस (Ramesh Bais) करेंगे। महोत्सव को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सिल्ली का स्टेडियम सजधज कर तैयार है। बता दें कि तीन दिवासीय महोत्सव में कई योजना और सेवा की शुरूआत की जा रही है। इसके केंद्र में है शिक्षा और चिकित्सा है। इसमें राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह विधायक सुदेश कुमार महतो (Sudesh Kumar Mahto) समेत कई लोग समारोह में शिरकत करेंगे। महोत्सव के उदघाटन के अवसर पर राज्यपाल पुस्तकालय समेत कई जन कल्याणकारी योजनाओं (Many public welfare schemes including Governor's library) की शुरुआत करेंगे।


'छऊ कार्निवाल' आकर्षण का होगा केंद्र
उद्घाटन के दिन 5 हजार छऊ नृत्य कलाकारों का 'छऊ कार्निवाल' आकर्षण का केंद्र होगा। छऊ कार्निवाल के साथ ही पाइका और अन्य लोक कलाओं का प्रदर्शन होगा। साथ ही डेढ़ हजार युवा, बच्चे भी सांस्कृतिक प्रदर्शन करेंगे। इस कार्निवाल में बतौर विशिष्ट अतिथि लोक कला से जुड़ी कई महान हस्तियां शामिल होंगे। वहीं, महोत्सव को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और उल्लास का वातावरण बना है। गूंज महोत्सव के संरक्षक और सिल्ली के विधायक सुदेश कुमार महतो ने सारी तैयारियों का जायजा लिया।
उद्घाटन समारोह के विशिष्ट होंगे अतिथि
-पद्मश्री मुकुंद नायक
-पद्मश्री मधु मंसूरी
-अंतराष्ट्रीय छऊ कलाकार बंसीधर महतो
-अंतराष्ट्रीय छऊ कलाकार खिरोद सिंह मुंडा (लगभग 100 से ज्यादा देशों में इन्होंने नृत्य क्ष कला का प्रदर्शन किया है)।
-पारंपरिक कलसा नृत्य ग्रुप सुषमा नाग (गुमला, झारखंड)
-पद्मश्री नेपाल महतो के सुपुत्र स्वागतम् महतो
-पद्मश्री स्वर्गीय गंभीर सिंह मुंडा के सुपुत्र कार्तिक सिंह मुंडा
-पद्मश्री स्वर्गीय रामदयाल सिंह मुंडा के सुपुत्र गुंजल इकिर मुंडा।

जानें, तीन दिनों के महोत्सव में कब क्या
- 18 दिसंबर को सिल्ली स्टेडियम परिसर में बिनोद बिहारी महतो की पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि सभा
- सिल्ली कॉलेज में उच्चस्तरीय लाइब्रेरी की शुरुआत की जाएगी।
- सिल्ली कॉलेज में ही झारखंड स्टेट ओपेन यूनिवर्सिटी का स्टडी सेंटर शुरू होगा।
- लाइब्रेरी और स्टडी सेटर का उदघाटन महामहिम राज्यपाल करेंगे।
19 दिसंबर का कार्यक्रम
- दिव्यांगजन के लिए जांच शिविर और प्रमाण पत्र देने की प्रक्रिया
आम आदमी स्वास्थ्य सेवा की होगी शुरूआत
- 20 दिसंबर का कार्यक्रम

-सिल्ली विधानसभा क्षेत्र में खेलो सिल्ली अभियान का शुभारंभ होगा. इस अभियान के तहत पूरे विधानसभा क्षेत्र के सभी पंचायतों में विभिन खेलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
-  स्मार्ट क्लास: शिक्षा के क्षेत्र में एक नयी क्रांति की नींव के साथ 'पढ़ेगा सिल्ली, बढ़ेगा सिल्ली' अभियान के दूसरे चरण में सिल्ली विधानसभा क्षेत्र के सभी उच्च विद्यालयों में स्मार्ट क्लास के माध्यम से पढ़ाई की शुरुआत होगी।
-  स्टूडेंट एक्स्प्रेस सेवा की शुरुआत