logo

चाईबासा में भीषण सड़क हादसा : ट्रेलर और सवारी गाड़ी की टक्कर में तीन की मौत, दर्जनभर घायल

ACCIDENT11.jpg

जगन्नाथपुर (चाईबासा)
सोमवार दोपहर हाटगम्हरिया साप्ताहिक बाजार से लौट रही सवारी गाड़ी कुईड़ा जंगल में ट्रेलर से आमने-सामने टकरा गई। इस हादसे में गाड़ी चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए।
मृतकों में चालक चन्द्रमोहन हेम्ब्रम (42), रामो हाईबुरू (30) और कैरा सिंकु महालीबुरू (28) शामिल हैं। घायलों में गोपाल सिंकु की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, छोटामुहुलडिया पंचायत के रधुनाथपुर टोला महालीबुरु के ग्रामीण बाजार करने हाटगम्हरिया गए थे और दोपहर करीब 12 बजे लौटते वक्त यह दुर्घटना हुई। वन विभाग नर्सरी के पास अचानक ट्रेलर और सवारी गाड़ी के बीच जोरदार टक्कर हो गई।


टक्कर इतनी भीषण थी कि जीप में बैठे सभी लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही जगन्नाथपुर और हाटगम्हरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से कुमारडुंगी अस्पताल भेजा। अस्पताल पहुंचने से पहले ही चालक और दो यात्रियों ने दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह इलाका दुर्घटना-प्रवण माना जाता है और यहां ट्रकों की तेज रफ्तार से आए दिन हादसे होते रहते हैं।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News