logo

झारखंड के तीन खिलाड़ी राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में खेलेंगे, 14 से 19 सितंबर तक हैदराबाद में होगा मुकाबला

009988773.jpeg

रांची 
झारखंड के तीन खिलाड़ी योनेक्स सनराइज़ ऑल इंडिया सब जूनियर अंडर 15 और 17 राष्ट्रीय बैडमिंटन चैम्पियनशिप में अपना जलवा दिखायेंगे।  ये तीनों खिलाड़ी धनबाद के रहने वाले हैं। यह आयोजन 14 से 19 सितंबर तक हैदराबाद के ज्वाला गुट्टा एकेडमी में होगा।  चैंपियनशिप के लिए टीम 11 सितंबर को हैदराबाद के लिए रवाना होगी। टीम में धनबाद के सुजल रक्षित, पीहू सिंह और उदित्य दयाल शामिल किये गये हैं। इस बारे में धनबाद बैडमिंटन एसोसिएशन के कोच संदीप दे ने कहा कि इन तीनों खिलाड़ियों का चयन 25 से 27 अगस्त को धनबाद इंडोर स्टेडियम ट्राइल में प्रदर्शन के आधार पर किया गया। बता दें कि झारखंड टीम के साथ कोच सह मैनेजर संदीप दे और मुकेश कुमार भी हैदराबाद जायेंगे।