logo

गणतंत्र दिवस : सड़क से लेकर हवाई अड्डे तक सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त

g.jpg

द फॉलोअप डेस्क

गणतंत्र दिवस को लेकर रांची में सुरक्षा व्यवस्था चुस्त दुरुस्त कर दी गयी है। पूरा शहर अलर्ट मोड पर है। चप्पे चप्पे पर सुरक्षाबल तैनात कर दिए गये हैं। राजधानी में सड़क से ले कर हवाई अड्डा तक जिला बल के जवान आने-जाने वालों की गहन जांच कर रहे हैं। हवाई अड्डा अथॉरिटी ने भी सुरक्षा के मद्देनजर अपने सभी कर्मचारियों को विशेष दिशा-निर्देश दिए हैं।

अंजान चेहरे पर पैनी नजर

हवाई अड्डा थाना के एएसआई सुधांशु कुमार ने बताया कि एयरपोर्ट प्रशासन और जिला प्रशासन एयरपोर्ट पर आने जाने वालों पर लगातार पैनी नजर बनाए हुए हैं। जो भी अंजान चेहरे या फिर शक की निगाह से देखे जा रहे हैं, उन्हें तुरंत हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि हवाई अड्डे पर जितने भी यात्री आ रहे हैं, उनके सामानों की सघन जांच की जा रही है। हवाई अड्डा परिसर में घुसने वाली गाड़ियों की भी तीन से चार बार चेकिंग की जाती है, ताकि परिसर के अंदर कोई भी असामाजिक तत्व प्रवेश न कर सके। सीआईएसएफ के डिप्टी कमांडेंट मनीष कुमार ने बताया कि 15 अगस्त और 26 जनवरी को सरकारी की ओर से रूटीन अलर्ट जारी किया जाता है, जिसके अंतर्गत सीआईएसएफ के जवानों की संख्या में भी बढ़ोतरी की जाती है।

ये भी पढ़ें :गणतंत्र दिवस : राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू झारखंड पुलिस के 22 अधिकारियों को करेंगी सम्मानित

गणतंत्र दिवस क्यों मनाते हैं?

गणतंत्र दिवस मनाने का मुख्य कारण यह है कि इस दिन भारत का गणतंत्र और संविधान लागू हुआ था। इसके अलावा इस दिन का एक और इतिहास है, जो काफी दिलचस्प है। इसकी शुरुआत दिसंबर 1929 में पंडित नेहरू की अध्यक्षता में लाहौर में आयोजित भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अधिवेशन से हुई। जिसमें कांग्रेस ने घोषणा की थी कि यदि 26 जनवरी 1930 तक भारत को डोमिनियन का दर्जा नहीं दिया गया तो भारत अपने आप को पूरी तरह से स्वतंत्र घोषित कर देगा, लेकिन जब वह दिन आया और ब्रिटिश सरकार द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया। उस दिन से कांग्रेस ने एक आन्दोलन शुरू कर दिया। स्वतंत्रता प्राप्त करने के लक्ष्य के साथ सक्रिय आंदोलन। इसलिए संविधान की स्थापना के लिए 26 जनवरी का दिन चुना गया जब हमारा देश भारत आजाद हुआ।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT