logo

आज झारखंड में प्रतिदिन 5 बलात्कार और हत्या हो रही है, यहां के युवा से बुर्जुग तक सभी को ठगा गया- बाबूलाल मरांडी

babulal_stage.jpg

द फॉलोअप डेस्क
BJP प्रदेश के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि विधानसभा चुनाव के प्रभारी और सह प्रभारी के मार्गदर्शन में 2024 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी बहुमत वाली सरकार बनायेगी। आज झारखंड की क्या स्थिति है यह किसी से छिपी नहीं है। आज चोरी-डकैती,हत्या,लूट,महिला उत्पीड़न बलात्कार की घटना हो रही है। हर दिन 5 बलात्कार और 5 हत्या हो रही है राज्य में। जिस प्रदेश में आमजन और महिलाएं सुरक्षित नही है। आदिवासियों के साथ सबसे अधिक उत्पीड़न की घटना हो रही है। राज्य की कानून व्यवस्था लड़खड़ा गयी है। इस बार के चुनाव में भाजपा के कार्यकर्ता आम जन की सुरक्षा की बात को लेकर जनता के बीच जाएंगे। 


अधिकारी बिना पैसा के कोई काम नहीं करते 
उन्होंने कहा कि राज्य में कोई भी प्रमाणपत्र निर्गत नही हो रहा है। अधिकारी बिना पैसा के कोई भी काम नही कर रहे है। भ्रष्टाचार चरम पर है। पुलिस अपराधियों को गिरफ्तार न कर राज्य सरकार के लिए वसूली का काम कर रहे है। आज गरीब बालू खरीदने के लायक नही बचा। जो भी बालू ले कर जा रहा है उसे पुलिस गिरफ्तार कर ले रही है। ऐसी भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष कहती है कि भाजपा यदि सरकार बनायेगी तो राज्य के मूलवासियों की जमीन लूट लेंगे। लेकिन भाजपा के सरकार में किसी की भी जमीन आज तक नही लूटी गई है। जब कि हेमंत सोरेन ने ही राज्य और मूलवासियों की जमीन को लूट रहे है। सबसे अधिक भ्रष्ट कांग्रेस है। उन्होंने कहा कि अब जवाब देने का समय आ गया है। देश के प्रधानमंत्री चाहते है कि हर व्यक्ति को साफ पानी, आवास, चिकित्सा, शिक्षा मिले लेकिन राज्य सरकार इन सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा देते है। 


आदिवासी की जमीन भी जेएमएम की सरकार लूट रही है
बाबूलाल ने कहा कि राज्य सरकार के 5 लाख नौकरी, बेरोजगारी भत्ता, चूल्हा खर्च, वृद्ध पेंशन, दिव्यांग पेंशन आदि किसी भी पेंशन को निर्गत नही कर रहे है। यह सरकार हर परीक्षा में सीट को बेचने का काम किया है। राज्य में आदिवासी जमीन की बिक्री नही होती है लेकिन नियम में छेड़छाड़ कर आदिवासी की जमीन भी जेएमएम की सरकार लूट रही है। 


आदिवासी आबादी आज घट गई है
उन्होंने कहा कि संथाल परगना का डेमोग्राफी बदल गयी है। 36 प्रतिशत आदिवासी आबादी आज घट गयी है। वही 9 प्रतिशत मुस्लिम की आबादी 22 प्रतिशत तक बढ़ रही है। हेमंत सोरेन आदिवासी को खत्म करने का प्रयास कर रही है और अपने वोट बैंक को बढ़ाने का प्रयास कर रही है। आज सभी कार्यकर्ता को संकल्प लेना है कि इस बार इस भ्रष्ट और झूठी सरकार को उखाड़ फेंकना है।

Tags - JharkhandJharkhand newsBabulal marandiBJP state president Babulal marandi BJP's detailed working committee meeting in JharkhandAmit shah