logo

आज बीडी राम, समीर उरांव और ममता करेंगी नामांकन, केंद्रीय मंत्री वीके सिंह सहित ये लोग होंगे शामिल

व्ीोस.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
एनडीए प्रत्याशी बीडी राम पलामू से और समीर उरांव लोहरदगा संसदीय सीट से नामांकन करेंगे। बीडी राम के नामांकन में केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह शामिल होंगे। जनरल वीके सिंह नई दिल्ली से रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगे। रांची से हेलीकॉप्टर से पलामू जाएंगे। वहां से बीडी राम के साथ डाल्टनगंज समाहरणालय जाएंगे। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राय, राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय भी मौजूद रहेंगे।


लोहरदगा सीट से एनडीए प्रत्याशी समीर उरांव भी बुधवार को गुमला समाहरणालय में नामांकन दाखिल करेंगे। इसमें गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल शामिल होंगे। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी और प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय भी मौजूद रहेंगे।


वहीं राजद प्रत्याशी ममता भुइयां भी बुधवार को पलामू संसदीय सीट से नामांकन करेंगी। उनके नामांकन में राजद कोटे के मंत्री सत्यानंद भोक्ता के अलावा राजद के प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, महासचिव श्याम रजक, भोला यादव सहित पार्टी के कई बड़े नेता उपस्थित रहेंगे। नामांकन के बाद ममता भुइयां एक जनसभा को भी संबोधित करेंगी। यह जनसभा हाउसिंग मैदान में आयोजित होगी।

Tags - BD Ram Sameer Oraon Mamta Bhuiyan nomination Palamu nomination Jharkhand candidate General VK Singh