logo

झारखंड विधानसभा : शीतकालीन सत्र का चौथा दिन आज, उत्पाद विधेयक पेश करेगी सरकार

jharkhand_vidhansabha4.jpg

रांची:
झारखंड विधानसभा की शीतकालीन सत्र (winter session of jharkhand assembly) का आज चौथा दिन है। आज प्रश्नकाल के अलावा राजकीय विधायक और अन्य राजकीय कार्य सदन में होंगे। इसके अलावा सरकार सदन में उत्पाद विधेयक (Government will present product bill) लाएगी। इससे पहले तीसरे दिन सदन में हंगामे के बीच अनुपूरक बजट पास हुआ। तीसरे दिन सदन की कार्यवाही दिन भर चलती रही।


 तीसरे दिन सदन की कार्यवाही दिन भर चली
हंगामे के बावजूद सदन में सभी विधायी कार्य निपटाने में विधानसभा अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो सफल रहे। इन सबके बीच भोजनावकाश के बाद सदन में अनुपूरक बजट पास किया गया। स्पीकर रविंद्रनाथ महतो ने सदन की कार्यवाही पिछले 2 दिनों की अपेक्षा आज अच्छे ढंग से चलाने पर खुशी जताई। मीडिया कर्मियों से बात करते हुए स्पीकर ने कहा कि उम्मीद करते हैं कि सदन की कार्यवाही ऐसे ही आगे भी चलती रहेगी। इधर वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने अनुपूरक बजट पास होने पर खुशी जताते हुए कहा कि यह विधायी प्रावधान है और वार्षिक बजट के अलावा यदि कोई वित्तीय आवश्यकता होती है तो सरकार सप्लीमेंट्री बजट सत्र में लाती है। इसी के तहत यह लाया गया है।

छात्रों ने किया था विधानसभा का घेराव 
सत्र के तीसरे दिन  स्थानीय नियोजन नीति को लेकर राज्यभर के छात्र विधानसभा का घेराव करने पहुंचे थे। पुराने विधानसभा के पास हजारों की संख्या में छात्र जमा हुए थे। छात्रों का कहना है कि झारखंड सरकार सुप्रीम कोर्ट ना जाये, बल्कि फिर से नई नीति बनाकर स्थगित परीक्षाओं को जल्द से जल्द ले। जिसके बाद विधायकों ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनके मांग पर विचार किया जाएगा। इसके बाद छात्र संघ का आंदोलन समाप्त किया। विधायकों ने आश्वासन दिया है कि सरकार उम्र सीमा में छूट देगी। साथ ही सुप्रीम कोर्ट नहीं जाएगी बल्कि नई नियोजन नीति जल्द लाएगी। विधायकों ने कहा है कि अगले 3 महीने के अंदर फिर से बहाली निकाली जाएगी। इस आश्वासन के बाद सरका जो छात्र संघ और छात्र यहां आए थे उन्होंने अपना धरना स्थगित कर दिया।