logo

रांची : राज्यपाल के खूंटी दौरे का दूसरा दिन आज, उलुंग वाटरफॉल का उठाएंगे लुप्त 

ramesh_bais_khuti.jpg

रांची:
राज्यपाल रमेश बैस आज भी खूंटी दौरे पर हैं। आज वह जिले के रनिया प्रखंड स्थित उलुंग वाटरफॉल जाएंगे। रविवार को उन्होंने तोरपा प्रखंड स्थित बेरवा गांव का भ्रमण किया था और वहां की वादियों का लुफ्त उठाया था। राज्यपाल रमेश बैस सहपरिवार खूंटी की खूबसूरत वादियों का लुप्त उठा रहे हैं। 


लकड़ी की बनी नौका पर किया सैर
रविवार को खूंटी जिला के तोरपा प्रखंड स्थित पेरवा घाघ जलप्रपात देखने झारखंड के राज्यपाल रमेश पर अपने परिवार के साथ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रकृति की गोद में बसे परवाघाघ फॉल के प्राकृतिक सुंदरता का लुफ्त उठाया। राज्यपाल ने अपने पोते और अन्य परिजनों के साथ लकड़ी की बनी नौका में बैठकर फॉल के पास घंटों समय बिताया। मित्रों से बेरवा गांव के बारे में विस्तृत जानकारी भी ली।


मुखिया ने पत्तियों से बना मुकुट पहनाकर किया स्वागत
राज्यपाल का काफिला जैसे ही पेरवाघाघ पहुंचा। वह अपने वाहन से उतरकर सीधे वॉच टावर के पास से फॉल को निहारने पहुंच गए। जहां से फिर सीढ़ी के रास्ते नीचे आए। उसके बाद वहां लकड़ी से बने पुलिया के पास रुके। फिर लकड़ी के बने नाव पर बैठकर अपने परिजनों के साथ नौकाविहार करते हुए फॉल के पास पहुंचे। उन्होंने लगभग आधे घंटे तक फॉल का लुफ्त उठाया। परवाघाघ में राज्यपाल रमेश बैस का स्थानीय मुखिया ने पत्तियों से बने मुकुट पहना कर स्वागत किया। फटका मुखिया पुष्प गुड़िया और तपकरा मुखिया रोशनी गुड़िया ने उनका स्वागत किया।