रांची:
झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस (Jharkhand Assembly Foundation Day) कार्यक्रम का आज दूसरा दिन है। आज की शाम संगीत का कार्यक्रम में स्थानीय कलाकार समाधान देंगे। वहीं मुकुंद नायक व मधु मंसूरी (Mukund Nayak and Madhu Mansoori) की टीम सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेगी। साथ ही कवि कुमार विश्वास (kumar vishwas) अपने सहयोगियों के साथ काव्य कलश की प्रस्तुति करेंगे। विधानसभा द्वारा केंद्र व राज्य संबंध पर राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित होने वाला है। नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ, रांची और पीआरएस लेजिस्लेटिव रिसर्च, पीआरएस द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित सम्मेलन में देशभर के विधिक व संसदीय विशेषज्ञ पहुंचेंगे। 10 अलग-अलग विषयों पर देशभर के विशेषज्ञ चर्चा करेंगे।

केंद्र राज्य संबंध पर राष्ट्रीय सम्मेलन
समारोह के दूसरे दिन यानी आज नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडीज एंड रिसर्च इन लॉ रांची और पीआरएस लेजिसलेटिव रिसर्च नई दिल्ली के साथ केंद्र राज्य संबंध पर राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित होगा। भारत में पहली बार किसी राज्य का विधानसभा इस तरह की एकेडमिक पहल हुई है। इसमें केंद्र और राज्यों के संबंधों से जुड़े 10 महत्वपूर्ण पहलू हैं पर कुलपति,शिक्षाविद और जानकार हस्तियां अपने भाषण प्रस्तुत करेंगे।

झारखंड विधानसभा ने मंगलवार को 22वां वर्षगांठ
गौरतलब है कि झारखंड विधानसभा ने मंगलवार (22 नवंबर) को 22 साल पूरा कर लिया। इस दिन को यादगार बनाने के लिए तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन जा रहा है। इसे लेकर विधानसभा भवन लाइट से बहुत खूबसूरत तरीके से सजाया गया है। तीन दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन राज्यपाल रमेश बैस (Ramesh Bais) ने द्वीप प्रज्वलित कर किया था। इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन, विधायक सरयू राय, विनोद सिंह, स्पीकर रविंद्र नाथ महतो, संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम, प्रभारी सचिव विधानसभा सय्यद जावेद हैदर मौजूद रहें।