logo

रांची : झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस समारोह का तीसरा दिन आज, छात्र संसद होगा आयोजित

vidhansabha3.jpg

रांची:
झारखंड विधानसभा (Jharkhand Assembly) के 22वें स्थापना दिवस को यादगार बनाने के लिए तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आज कार्यक्रम का तीसरा और आखिरी दिन है। आज छात्र संसद का भी आयोजन किया गया है। जिसमें राज्यभर से 24 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। 

स्क्रीनिंग टेस्ट और इंटरव्यू के बाद चयन किए गए ये 24 छात्र-छात्राओं
विधानसभा में आयोजित होने वाले संसद में अलग-अलग विश्वविद्यालयों से 111 छात्रों के ऑनलाइन स्क्रीनिंग टेस्ट और इंटरव्यू कर 24 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया था। इन 24 छात्र-छात्राओं में रांची की साक्षी प्रिया,खूंटी की पूजा शेखर,सिमडेगा से दिव्या बंसल,लोहरदगा से गीता श्रेया,पूर्वी सिंहभूम से सीमा हेंब्रम,पश्चिमी सिंहभूम से हेमंत कांलुडिया,सरायकेला से विवेक कपूर,हजारीबाग से मुस्कान कुमारी सिन्हा,रामगढ़ से कौशल कुमार,चतरा से आशा कुमारी आर्या,धनबाद से पीयूष कुमार,कोडरमा से सचिन कुमार,गिरिडीह से रुद्रप्रताप सिंह,दुमका से सुहानी आनंद, देवघर से आकाश कुमार लाल,गोंडा से स्वीटी राज,साहिबगंज से खुशीलाल पंडित,पाकुड़ से काकुली कर्मकार, पलामू से गोविंदा कुमार मेहता,गढ़वा से आदिति राज लक्ष्मी,लातेहार से सुधा कुमारी,बोकारो से सोनी कुमारी,गुमला से मरियम खलखे और जामताड़ा से उल्लाह अंसारी का चयन हुआ है।

22 दिसंबर को समारोह का हुआ था शानदार आगाज
बता दें कि 22 दिसंबर को स्थापना दिवस समारोह का शानदार आगाज किया गया था। राज्यपाल रमेश बैस ने समारोह का उद्घाटन किया था। जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत तमाम मंत्री व विधायक शामिल हुए थे। समरोह के पहले दिन सीमा की रक्षा में और नक्सली हिंसा में शहीद हुए जवानों के आश्रित परिवार को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही 10वीं और 12वीं के टॉपर्स स्टूडेंट्स को भी सम्मानित किया गया था। दूसरे दिन विधानसभा द्वारा केंद्र व राज्य संबंध पर राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया था। जिसमें 10 अलग-अलग विषयों पर देशभर के विशेषज्ञ चर्चा किया। शाम को मुकुंद नायक व मधु मंसूरी की टीम का सांस्कृतिक कार्यक्रम व डॉ.कुमार विश्वास का काव्य पाठ हुआ।