द फॉलोअप डेस्क
झारखंड विधानसभा बजट सत्र का आज तीसरा दिन है। सदर में आज प्रश्नकाल के बाद वित्तीय वर्ष 2022-23 का तृतीय अनुरूप बजट पेश होगा। आज सदन में राज्यपाल के अभिभाषण पर भी चर्चा होगी। बता दें कि तीसरे दिन की कार्यवाही प्रश्नकाल के साथ शुरू होगी। जानकारी हो कि झारखंड विधानसभा बजट सत्र 23 मार्च तक चलेगा। वहीं 3 मार्च को सरकार बजट पेश करेगी।

हेमंत ना हमारी सुनते हैं और ना ही गुरुजी की
मंगलवार को दूसरे दिन सदन की कार्यवाही दिनभर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक के बीच चलती रही। वहीं सदन के बाहर सत्तापक्ष व विपक्ष दोनों के विधायकों का प्रदर्शन देखने को मिला। सदन के बाहर एक ओर बीजेपी के विधायक युवाओं को रोजगार देने के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। वहीं सत्तापक्ष जेएमएम के विधायक लोबिन हेंब्रम स्थानीय नीति,नियोजन नीति समेत कई मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। उन्होंने यहां तक कह दिया कि हेमंत ना हमारी सुनते हैं और ना ही गुरुजी की, वही सदन के बाहर कांग्रेस के निलंबित विधायक इरफान अंसारी व पोस्टर लेकर बैठे थे।

शशिभूषण मेहता और इरफान अंसारी के बीच हुई बहस
पांकी विधायक द्वारा सदन के अंदर घटना की जिक्र करने के दौरान इरफान अंसारी ने हस्तक्षेप किया। मस्जिद से पेट्रोल बम फेंकने की बात का इरफान ने विरोध किया। जिसपर भाजपा विधायक शशिभूषण मेहता और इरफान अंसारी के बीच बहस हो गयी। भाजपा विधायक ने कहा कि हर चीज में कुदिये मत। ज्यादा काबिल बनते हैं, चुप रहिये।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT