logo

रांची : TPC उग्रवादियों ने अवैध कोयला ढ़ोने वालों से की मारपीट, छानबीन में जुटी पुलिस

tpc.jpg

रांची:
राजधानी के बुढ़मू इलाके में TPC उग्रवादियों ने अवैध कोयला ढुलाई करने वालों की पिटाई कर दी। इस घटना में लोगों के घायल होने की भी खबर है। इसके बाद से ही अवैध कोयला ढूलाई करने वालों में डर का माहौल है। वहीं मामले की जानकारी पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। बुढ़मू थाना प्रभारी कमलेश ने बताया कि सूचना मिली है कि 5 लोग बाइक से कोयला ले जा रहे थे और उन्हीं लोगों के साथ मारपीट किया गया है। टीपीसी के उग्रवादी मारपीट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है।