logo

रांची : कल के मैच को लेकर ट्रैफिक में किया गया बदलाव, घर से निकलने से पहले जान ले प्लान 

traffic.jpg

रांची:
भारत और दक्षिण अफ्रीका (India Vs South Africa) के बीच 9 अक्टूबर को होनेवाले अंतरराष्ट्रीय एक दिवसीय क्रिकेट मैच (one day cricket match) के लिए ट्रैफिक पुलिस ने JSCA स्टेडियम (JSCA Stadium) से जुड़नेवाले रास्तों की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया है। साथ ही पार्किंग भी निर्धारित की गयी है। मैच शुरू होने से पूर्व स्टेडियम तक पहुंचने के लिए और मैच की समाप्ति के बाद स्टेडियम से निकलकर अपने गंतव्य तक जाने के लिए वाहनों को निर्धारित रूट से ही आना-जाना होगा।

मैच से पहले वाहनों के आने का रूट और पार्किंग
बता दें कि जमशेदपुर, सरायकेला, चाईबासा, खूंटी, सिमडेगा से आनेवाले वाहन तुपुदाना रिंग रोड के रास्ते प्रोजेक्ट भवन-धुर्वा गोलचक्कर- संत थॉमस स्कूल होते हुए आयेंगे और प्रभात तारा मैदान में पार्किंग करेंगे।

वहीं कोडरमा, हजारीबाग, गिरिडीह, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, लोहरदगा, गुमला, पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा से आनेवाली वाहन रिंग रोड वाया लॉ यूनिवर्सिटी, दलादली, नयासराय के रास्ते आयेंगे और तिरिल मोड़ स्थित पार्किंग में जायेंगे।

इसके अलावा नयासराय मोड़ रिंग रोड सैंबो धुर्वा डैम होकर प्रभात तारा मैदान पार्किंग में भी जा सकते हैं।
पास युक्त वाहनों की पार्किंग व्यवस्था
VIP पास वाले वाहनों को शहीद मैदान मोड़, मौसीबाड़ी, तिरिल मोड़ होकर क्रिकेट स्टेडियम नॉर्थ गेट के बगल वाले वीआइपी पार्किंग स्थल में जा सकेंगे।

लाल पास वाले वाहन को जेएससीए स्टेडियम के दक्षिण गेट से प्रवेश कर पार्किंग स्थल तक जा सकेंगे।

 मीडिया पास वाले सभी वाहन धुर्वा गोलचक्कर, धुर्वा बस स्टैंड होकर क्रिकेट स्टेडियम के दक्षिण गेट से प्रवेश कर पार्किंग स्थल में जायेंगे।

सामान्य वाहन को पार्किंग संत थॉमस स्कूल के पास, प्रभात तारा मैदान, मियां मार्केट तीन मुहाना के पास, सखुआ बागान के पास, जवाहर लाल स्टेडियम पार्किंग, धुर्वा गोलचक्कर मैदान तिरिल मोड़ में पार्किंग करेंगे।


मैच के बाद वाहनों के निकलने के लिए वैकल्पिक मार्ग
बता दें कि क्रिकेट मैच के समाप्त होने पर शालीमार बाजार एचइसी गेट बिरसा चौक, हिनू चौक, मौसीबाड़ी, गोल चक्कर, राजेंद्र चौक वाले रास्ते में जाम होने की संभावना है। ऐसे में वैकल्पिक मार्ग अपना कर अपने गंतव्य तक जाया जा सकता है। वहीं रातू, मांडर, चान्हो क्षेत्र जाने के लिए पार्किंग स्थल से तिरिल कुटे, नवाटोली से नयासराय होते हुए रिंग रोड होकर अपने गंतव्य तक जायेंगे। वहीं नगड़ी, इटकी, बेड़ो क्षेत्र जाने के लिए पार्किंग स्थल से तिरिल, कुटे, नवाटोली, नयासराय होते हुए रिंग रोड से नगड़ी होकर इटकी, बेड़ो जा पायेंगे। कांके, पिठौरिया, ओरमांझी जाने के लिए पार्किंग स्थल से नयासराय होते हुए रिंग रोड होकर तिलता चौक से अपने गंतव्य की तरफ जा सकते हैं। नामकुम, टाटीसिलवे, सिल्ली, मुरी जाने के लिए पार्किंग स्थल से प्रोजेक्ट भवन होते हुए तुपुदाना, रिंग रोड से नामकुम होते हुए अपने गंतव्य की तरफ जा सकेंगे।