logo

अवैध उत्खनन के दौरान चाल धंसा, 3 लोगों के दबने की आशंका

coal_illligal.jpg

द फॉलोअप डेस्क
धनबाद से एक वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां हादसा अवैध उत्खनन के दौरान हुई है। इस हादसे में 3 से अधिक लोगों के दबने की आशंका जताई जा रही है।इस हादसे के बाद अवैध कोयला कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार आउटसोर्सिंग के चालू पेंच के कारण घटना हुई है। ग्रामीणों ने पुलिस-बीसीसीएल पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

अवैध खनन कई सालों से जारी है

धनबाद में पिछले कुछ वर्षों से कोयला चोरी व अवैध खनन का खेल चलता रहा है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूरे राज्य में कोयला, बालू के अवैध खनन पर रोक लगाने का निर्देश दिया था। लगभग 15-20 से अधिक फैक्ट्रियों में रात के अंधेरे में गोपनीय रूप से यह धंधा संगठित गिरोह द्वारा बदस्तूर जारी रखा गया है। सूत्रों के अनुसार, निरसा क्षेत्र की चापापुर आउटसोर्सिंग, कांटा वन स्थित अवैध खनन स्थल, राजा कोलियरी, हड़ियाजाम, बैजना, खुसरी, खुदिया, फटका, श्यामपुर पहाड़ी, हाथबाड़ी, आमडांगा, सोनबाद व रामकनाली के समीप अवैध खनन स्थल से कोयला रात के अंधेरे में साइकिल, स्कूटर, ट्रैक्टर के माध्यम से चिह्नित फैक्ट्री तक भेजा जाता है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT