logo

तमाड़ : बाइक सवार को ट्रेलर ने मारी टक्कर, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल

ranchi18.jpg

रांची 

तमाड़ और ईचागढ़ थाना क्षेत्र के सीमावर्ती रांची टाटा रोड नागासेरेंग के पास बाइक सवार को पीछे से ट्रेलर ने टक्कर मार दी। इसमें घटनास्थल पर ही एक युवक की दर्दनाक मौत हो गयी। वहीं दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। मृतक की पहचान प्रधान मुंडा के रूप में हुई जो जोनालोग बाड़ेडीह कुचाई थाना क्षेत्र का रहने वाला था। वहीं एक घायल शंकर मुंडा टाटीबेड़ा और दूसरा लीपा मुंडा आराहांगा के रहने वाले हैं। 

दोनों को एंबुलेंस 108 की मदद से तमाड़ अस्पताल भेजा गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया। घायल लीपा मुंडा का एक पैर कुचल कर चूर हो गया है। वहीं शंकर मुंडा का भी पैर टूट गया है। उसके सिर में गंभीर चोट है। दोनों की स्थिति नाजुक है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पतकुम अस्पताल भेज दिया है। उसे कल सुबह पोस्टमार्टम के लिये सराईकला सदर अस्पताल भेजा जायेगा।


 

Tags -  Trailer hits  bike rider dead Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand latest News