logo

रामगढ़ : बाइक सवार युवक-युवती को ट्रेलर ने रौंदा, मौत

accident19.jpg

रामगढ़: 
रामगढ़ थानाक्षेत्र के चालू घाटी में भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में बाइक सवार युवक-युवती की मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची और दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पुलिस ने बताया कि अबतक शवों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस लगातार पहचान कराने में जुटी है।


ट्रेलर को पुलिस ने पकड़ लिया
पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार उड़ीसा से राजस्थान जा रहे टेलर रांची की ओर आ रहा था। और चिट्टुपालू घाटी में एक बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रेलर ड्राइवर बाइक सवार को रौंदकर मौके से फरार हो गया। लेकिन पुलिस ने 10 किलोमीटर तक उसका पीछा करके आखिरकार उसे पकड़ ही लिया। हालांकि इस दौरान पुलिस के हाथ से टेलर ड्राइवर नहीं लग पाया। पुलिस ने टेलर को थाने में लाकर खड़ा कर लिया है। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है।


युवक-युवती की पहचान में जुटी पुलिस
वहीं पुलिस ने बताया कि युवक और युवती की पहचान अबतक नहीं हो सकी है। पुलिस दोनों की पहचान में जुटी है। फिलहाल दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बता दें कि चिट्टुपालू घाटी में लगातार सड़क दुर्घटना की खबर सामने आती रहती है। स्थिति यह है कि घाटी में अब तक घाटी पर कई लोगों की जान चली गई है। लेकिन सड़क दुर्घटना रोकने और मौत का आंकड़ा कम करने के लिए एनएचआई के ओर से अबतक कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है। दुर्घटना के बाद अब देखने वाली बात होगी कि आने वाले समय में सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए सड़क सुरक्षा समिति की ओर से क्या कदम उठाए जाते हैं।