logo

झारखंड में पहली बार ट्रांसजेंडर फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन, टीम A ने 6-0 से दर्ज की जीत

jharkhand_transgender_football_tournament.jpg

द फॉलोअप डेस्क

उत्थान संस्था ने एसजीबी ब्रांड सैफ वे के सहयोग से रविवार को कदमा के रामदास भट्ठा स्थित सामुदायिक ग्राउंड में ट्रांसजेंडर फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया। प्राइड माह के अवसर पर पहली बार झारखंड में इस तरह का टूर्नामेंट आयोजित हुआ, जिसमें जमशेदपुर और चाईबासा के ट्रांसजेंडर समुदाय के लोग शामिल हुए। टूर्नामेंट की शुरुआत मुख्य अतिथि जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी की उपस्थिति में हुई। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया, खेल की शुरुआत करवाई और सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।
मैच में टीम (A) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6-0 से जीत हासिल की। टीम (B) ने भी सराहनीय प्रयास किया, लेकिन कोई गोल नहीं कर सकी। टीम (A) की ओर से स्वीटी और जोबा ने एक-एक गोल, पूजा ने दो गोल, मोहनी और प्यारी ने एक-एक गोल कर टीम को जीत दिलाई।

खेल के समापन पर गुरु शरण सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को बैग उपहार में दिया और दोनों टीमों को मेडल प्रदान किए गए। यह आयोजन समाज में ट्रांसजेंडर समुदाय के प्रति सोच में सकारात्मक बदलाव लाने के उद्देश्य से किया गया। खिलाड़ियों ने कहा कि समाज ने हमेशा उन्हें कुछ अलग तरह के कार्यों से जोड़ा है, लेकिन खेल एक ऐसा माध्यम है, जिसके जरिए वे अपनी एक नई पहचान बना सकते हैं और उसे आगे बढ़ा सकते हैं।
उत्थान संस्था के संस्थापक एवं सचिव महामलेश्वर साध्वी अमरजीत सखी ने बताया कि इस आयोजन को सफल बनाने में संस्था की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि अगस्त माह में इसी तरह का टूर्नामेंट रांची में भी आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर उत्थान संस्था से अर्पित पांडे, हिमांशी प्रधान, सुनीता कुमारी, सुनीता कौर, ज्योति, दुर्गा और एसजीबी ब्रांड सैफ वे को ट्रांसजेंडर समुदाय की ओर से विशेष धन्यवाद दिया गया।


 

Tags - latest jharkhand News transgender Football tournament in  Jamshedpur. Transgender Football Tournament in jamshedpur latest jamshedpur News jamshedpur Updates latest jharkhand news