द फॉलोअप डेस्क
गुमला के एक सामाजिक कार्यकर्ता संजय कुमार अग्रवाल इन दिनों एक अनोखे तरीके से समाज सेवा करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने संकल्प लिया है कि अधिक संख्या में पेड़ लगाकर गुमला को हरा-भरा बनाना है। इसके लिए वे लगातार स्कूलों, कॉलेजों और उन स्थानों पर जाकर वृक्षारोपण कर रहे हैं, जहां पेड़ लगाए जा सकते हैं।
वृक्षारोपण के इस कार्य के दौरान संजय अग्रवाल लोगों को पेड़ों की अहमियत बताते हैं और साथ ही उनसे भी पेड़ लगाने की अपील करते हैं। उनके इस प्रयास की लोग भी प्रशंसा कर रहे हैं। लोगों का मानना है कि अगर इस तरह से सामाजिक सेवा की जाए, तो निश्चित रूप से प्रकृति में जो असंतुलन की स्थिति बन रही है, उसमें सुधार किया जा सकता है।
जिले के विभिन्न इलाकों में पेड़ लगाकर न सिर्फ गुमला को हरा-भरा बनाया जा सकता है, बल्कि यह प्राकृतिक संतुलन बहाल करने की दिशा में भी एक सार्थक पहल होगी। आम लोगों ने भी इस पहल की सराहना की है और कहा है कि निश्चित रूप से जिस तरह से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने "एक पेड़ मां के नाम" का संकल्प लोगों के सामने रखा है, उसके बाद से लोग पेड़ लगाने के लिए आगे आ रहे हैं। इस तरह का कार्य समाज को एक बेहतर दिशा में ले जाने का कार्य कर रहा है।
