logo

रांची : आदिवासी बचाओ महारैली 5 मार्च को, समन्वय समिति की बैठक में हुआ फैसला

खिलाड़ी1.jpg

रांची:
5 मार्च से रांची के मोरहाबादी में आदिवासी बचाओ महारैली (save tribals rally) आयोजित की जाएगी। इसका उद्देश्य आरक्षण रोस्टर का पालन किए बिना ही अनुबंध कर्मियों के स्थाईकरण का विरोध करना है। इसे लेकर पूर्व विधायक देवकुमार धान की अध्यक्षता में आदिवासी समन्वय समिति की बैठक हुई। इसमें विशेष रणनीति बनाई गई। कुरमी, कुड़मी महतो द्वारा खुद को आदिवासी की सूची में शामिल करने की मांग की गई। वहीं आदिवासियों के लिए जनगणना प्रपत्र में अलग धर्म कॉलम की मांग की गई। आदिवासियों के मारंगबुरू पारसनाथ धार्मिक स्थल को मुक्त कराने सहित अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई।