logo

गोड्डा : हॉस्टल में रह रही आदिवासी छात्रा ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा-चाचा, आपके सपने पूरे नहीं कर पाई

suicideee.jpg

द फॉलोअप डेस्क
नगर थाना क्षेत्र के गायत्री नगर मोहल्ले में एक हॉस्टल में रह रही आदिवासी छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोड्डा भेज दिया।
मृतका की पहचान साइंस की छात्रा शीला मुर्मू के रूप में हुई है, जो हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें लिखा है, "चाचा हम आपके सपनों को पूरा नहीं कर पाए मैं माफी चाहता हूं।"
इस अचानक हुई घटना से साथी छात्राओं और आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है। फिलहाल, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और शुरुआती जांच के बाद ही घटना की असल वजह सामने आ पाएगी।


 

Tags - latest Jharkhand News jharkhand Suicide News Suicide News Updates Godda Suicide News Suicide News Godda Godda Adiwasi Girl Suicide News latest jharkhand News Jharkhand News updates latest Jharkhand News jharkhand News Updates latest Hindi news